शूटिंग खत्म कर वरुण ने आईटीबीपी कमांडोज के साथ ऐसे मिटाई अपनी थकान
सोशल मीडिया पर थोड़ी देर पहले ही वरुण धवन ने कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कमांडोज के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इन तस्वीरों को वरुण ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है साथ ही एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'एक पूरा दिन इंडो- तिब्बत बार्डर पुलिस कैंप के कमांडोज के साथ बिताया। ये अनुभव बहुत ही खास है'।
इन तस्वीरों में वरुण क्लाइम्बिंग करते हुए और कमांडोज के साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on
इसके साथ ही वरुण ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो रियल हीरोज के साथ 'कमांडोज' बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वरुण की इन तस्वीरों पर कई सारे लोगों ने कमेंट किया और सराहा भी।
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on
आपको बता दें कि हाल ही में वरुण ने अपनी फिल्म 'जुड़वां 2' की शूटिंग खत्म की है और अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग से पहले उन्होंने कुछ समय का ब्रेक लिया है।