फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan refused to Rohit Shetty movie

वरुण ने किया रोहित शेट्टी की फिल्म करने से इंकार!

Fri, 05 Feb 2016 06:56 PM IST
Updated Fri, 05 Feb 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan refused to Rohit Shetty movie

एक-एक करके दिलवाले के कलाकार फिल्म से नाखुशी जाहिर कर रहे हैं और इसके नतीजे सामने दिखने लगे हैं। ताजा खबर है कि वरुण धवन ने निर्देशक रोहित शेट्टी की अगली फिल्म में काम करने से मना कर दिया है।

विज्ञापन


बीते साल के अंत में रिलीज हुई फिल्म दिलवाले की भारत में नाकामी से निर्देशक रोहित शेट्टी को सबसे ज्यादा झटके लगे हैं। कलाकार तो अपनी अगली फिल्मों के रास्तों पर बढ़ गए हैं मगर रोहित के साथ फिल्म की विफलता चिपक गई है। दिलवाले को दर्शकों द्वारा रिजेक्ट करने के बाद उनके भविष्य में अपनी फीस कम करने की खबरें पहले थीं।
विज्ञापन


अब ऐक्टरों के साथ उनके संग काम न करने के समाचार भी हैं। एक दौर था कि रोहित सफलता के रथ पर सवार थे और हर कलाकार उनकी फिल्म करना चाहता था लेकिन एक फिल्म के उम्मीदों से कम साबित होते ही सब बदल गया है। अपनी अगली महत्वाकांक्षी फिल्म राम-लखन के लिए हिट सितारे चुनना अब शेट्टी के लिए कठिन चुनौती बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिलवाले की नाकामी का सीधा प्रभाव

Varun Dhawan refused to Rohit Shetty movie

खबर है कि दिलवाले में रोहित के निर्देशन में काम करने वाले युवा सितारे वरुण धवन ने राम-लखन में काम करने से मना कर दिया है। जानकार इसे दिलवाले की नाकामी का सीधा प्रभाव मान रहे हैं। उल्लेखनीय है कि फिल्म की रिलीज के बाद वरुण काफी समय बिल्कुल खामोश रहे। रिकॉर्ड उठा कर देखें तो दिलवाले से पहले 2012 से 2015 तक वरुण के खाते में लाइन से पांच सफल फिल्में थीं। परंतु 2015 का अंत उनके हिस्से में दिलवाले की नाकामी दर्ज कर गया। जबकि वरुण को उम्मीद थी कि रोहित का निर्देशन और शाहरुख का साथ मिलने पर उनकी सफलता में चार चांद लग जाएंगे।

पिछले कुछ दिनों में आई खबरों को सच मानें तो वरुण दिलवाले में काम करके अब पछता रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि उनका रोल सही ढंग से नहीं रचा गया और रोहित शेट्टी ने शाहरुख-काजोल का कहानी में उन्हें कॉमेडियन की तरह इस्तेमाल किया। सूत्रों की मानें तो इन्हीं बातों पर विचार करने के बाद वरुण ने रोहित की राम-लखन में काम करने का प्रस्ताव ठुकरा दिया।

उल्लेखनीय है कि रोहित शेट्टी 1989 की ब्लॉकबस्टर निर्देशक सुभाष घई की राम-लखन का रीमेक कर रहे हैं। खबरें थीं कि वह इस फिल्म को वरुण धवन (राम) और रणवीर सिंह (लखन) को लेना चाहते हैं। परंतु रणवीर पहले ही इंकार कर चुके हैं और अब वरुण ने ना कहा है। सूत्रों का दावा है कि यह ‘दिलवाले इफेक्ट’ है जो रोहित को परेशान कर रहा है। यही वजह है कि इन दिनों चर्चा तेज है कि रोहित राम-लखन से पहले गोलमाल या सिंघम सीरीज की फिल्म बना कर पुराना दर्जा हासिल करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed