'जुड़वा 2': सलमान के बाद अब 'टन टना टन' पर वरुण के साथ थिरकीं लोलो
पढ़ें- 'जुड़वा 2': वरुण ने जैकलीन और तापसी से कहा- 'चलती है क्या 9 से 12'
फैंस को ये वीडियों देखकर थोड़ी हैरानी इसलिए भी जरूर होने वाली है क्योंकि उन्हें इस वीडियों में वरुण के साथ जैकलीन और तापसी की जगह करिश्मा थिरकती हुई नजर आएंगी।
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on
वरुण और करिश्मा ने फिल्म के इस गाने के एक स्टेप को करते हुए एकसाथ खूब मस्ती की।
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on
फिल्म 'जुड़वा 2' को डेविड धवन ने निर्देशित किया है। ये फिल्म 29 सितम्बर को रिलीज होने वाली है। इसके आलावा जुड़वा के गाने को अभिजीत और पूर्णिमा ने गाया था वहीं इस बार दर्शकों को देव नेगी और नेहा कक्कड़ की आवाज सुनने को मिलेगी।
फिल्म की कहानी है दो जुड़वा भाइयों की जो जन्म के वक्त बिछड़ गए हैं। कैसे ये दो भाई एक-दूसरे से मिलते हैं और कैसे अपने परिवार को बचाते हैं, कुछ इसी के इर्द-गिर्द घूमेगी फिल्म की कहानी।