फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vanvaas actor Nana Patekar lauded Anil Kapoor performance in Ranbir Kapoor blockbuster film Animal

Nana Patekar: रणबीर की ‘एनिमल’ नहीं देखना चाहते थे नाना पाटेकर, बोले- सिर्फ एक ही एक्टर की एक्टिंग सराहनीय लगी

Thu, 21 Nov 2024 06:43 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Thu, 21 Nov 2024 06:43 PM IST
सार

Nana Patekar lauded Anil Kapoor performance in Animal: इस वक्त अपनी आगामी फिल्म वनवास का प्रमोशन कर रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का एक बयान काफी वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने पिछले साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल का जिक्र करते हुए बताया है कि उन्हें फिल्म में सिर्फ अनिल कपूर का प्रदर्शन ही संयमित लगा था। 
 

विज्ञापन
Vanvaas actor Nana Patekar lauded Anil Kapoor performance in Ranbir Kapoor blockbuster film Animal
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नाना पाटेकर को बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाना जाता है। अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म वनवास को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने अनिल कपूर के साथ बातचीत के दौरान पिछले साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल को लेकर अपनी राय साझा की है। उन्होंने बताया कि पहले वह यह फिल्म नहीं देखना चाहते थे, लेकिन जब उन्होंने यह फिल्म देखी, तो उन्हें इस फिल्म में सिर्फ अनिल का अभिनय संयमित लगा था।

विज्ञापन


नाना पाटेकर को एनिमल में सिर्फ अनिल का प्रदर्शन आया पसंद
अपनी आगामी फिल्म वनवास के प्रमोशन के दौरान नाना पाटेकर ने अनिल कपूर के साथ एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि वह पहले एनिमल देखने में दिलचस्पी नहीं रखते थे, लेकिन आखिरकार केवल अनिल कपूर के अभिनय को देखने के लिए सहमत हो गए। नाना ने याद करते हुए कहा अनिल से कहा, "मैंने एनिमल देखी और मैंने आपको फोन करके कहा कि मैंने अनिल-मल देखी। आप एकमात्र व्यक्ति हैं, जिन्होंने फिल्म में संयमित अभिनय किया है। बाकी सभी का अभिनय बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया गया था। 
विज्ञापन

Sara Ali Khan: सारा अली खान ने एक खास जगह की यादों को किया ताजा, कहा-उम्मीद है वहां हर साल जाऊंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी एनिमल
एनिमल पिछले साल 2023 में रिलीज हुई थी। संदीप रेड्डी वंगा द्वारा निर्देशित और रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों से काफी प्यार मिला था, लेकिन फिल्म की काफी आलोचना भी हुई थी। फिल्म को उसमें दिखाए हिंसा के लिए आलोचना के साथ-साथ इसे महिलाओं के प्रति द्वेषपूर्ण भी बताया गया था। फिल्म को कई बॉलीवुड हस्तियों से भी आलोचना सहनी पड़ी थी। हालांकि, फिल्म ने आलोचनाओं के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कामयाबी हासिल की थी। 
Dhanush-Aishwarya: जुदा होने जा रहीं धनुष-ऐश्वर्या रजनीकांत की राहें, तलाक पर इस दिन आएगा फैसला
रणबीर कपूर को भी मिली थी कई प्रतिक्रियाएं
फिल्म को लेकर मुख्य किरदार में नजर आए रणबीर कपूर ने भी एक पॉडकास्ट के दौरान अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया पर फिल्म को महिला विरोधी बताया गया था और काफी आलोचना भी की गई थी। उन्होंने कहा था कि फिल्म करने के बाद कई लोग उनसे मिले और कहा कि उन्हें ये फिल्म नहीं करनी चाहिए थी। अभिनेता ने बकयाा कि वह उन लोगों से बहस नहीं करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने उनसे माफी मांगते हुए कहा कि अगर उन्हें अभिनेता का काम पसंद नहीं है, तो वह अगली बार और अधिक प्रयास करेंगे कि उन्हें उनका अभिनय पसंद आए।
Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने रणवीर सिंह के साथ अपनी दोस्ती पर की बात, बताया दोनों के बीच अब तक कैसे रहे संबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed