फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vadivelu hospitalised in Chennai after testing Covid positive he recently returned from london uk

Vadivelu Corona Positive: कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता, जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया सैम्पल

Sat, 25 Dec 2021 02:41 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 25 Dec 2021 02:41 PM IST
सार

कॉमेडियन वाडिवेलु के यूके से लौटने के बाद कोविड -19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। माना जा रहा है कि अभिनेता को ओमिक्रॉन वेरिएंट ने अफेक्ट किया है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Vadivelu hospitalised in Chennai after testing Covid positive he recently returned from london uk
Vadivelu - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिल अभिनेता और दिग्गज कॉमेडियन वाडिवेलु की कोराेना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनका चेन्नई के पोरूर के श्री रामचंद्र मेडिकल सेंटर में इलाज चल रहा है। बता दें कि अभिनेता हाल ही में, संगीत निर्देशक संतोष नारायणन और निर्देशक सूरज ‘नई शेखर रिटर्न्स’ के प्री-प्रोडक्शन कार्य के लिए लंदन, यूके गए थे। लंदन से लौटने पर, वाडिवेलु में कोविड -19 के लक्षण विकसित हुए। डॉक्टर्स की सलाह पर उन्होंने कोरोना की जांच कराई और रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए।

विज्ञापन

ओमिक्रॉन का खतरा

अब आशंका जताई जा रही है कि वाडिवेलु ओमिक्रॉन वेरिएंट के संपर्क में आए हैं। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अभिनेता का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने अभी तक कोई भी अपडेट साझा नहीं किया है। अस्पताल प्रबंधन ने कथित तौर पर जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए अभिनेता के सैम्पल भेजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

वाडिवेलु के अस्वस्थ होने की खबर मिलते ही उनके प्रशंसक सोशल मीडिया के जरिए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन

वाडिवेलु के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वडिवेलु को तमिल फिल्म उद्योग में सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेताओं में से एक माना जाता है। उनके प्रशंसक उन्हें प्यार से वैगई पुयाल कहते हैं। पिछले कुछ वर्षों से लाइमलाइट से दूर रहने के बाद, अब वडिवेलु ‘नई शेखर रिटर्न्स’ नामक फिल्म वापसी करने की तैयार कर रहे हैं। पहले खबर आ रही थी कि वाडिवेलु ‘इम्साई अरासन 24 बजे पुलिसी’ के साथ वापसी करने वाले हैं। हालांकि, वाडिवेलु और निर्देशक-निर्माता शंकर के बीच क्रिएटिव डिफरेंस होने के कारण फिल्म को रोक दिया गया था। अब, नई शेखर रिटर्न्स के साथ वापसी करने को लेकर वाडिवेलु काफी उत्साहित हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed