फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vaani Kapoor Part Of Ajay Devgn Upcoming Film Raid 2 Before Seen In Movies Like Shuddh Desi Romance War

Vaani Kapoor: ‘रेड 2’ से क्या संभलेगी वाणी कपूर के लड़खड़ाते करियर की गाड़ी? जानिए पिछली फिल्मों का रहा हाल

Fri, 18 Apr 2025 09:00 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 18 Apr 2025 09:00 AM IST
सार

जल्द ही अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ में वाणी कपूर नजर आएंगी। इस फिल्म से वाणी को काफी उम्मीद है। एक्ट्रेस के लड़खड़ाते करियर को इस फिल्म से क्या सहारा मिलेगा? जानिए, फिल्म ‘रेड 2’ से पहले वाणी कपूर की कौन सी फिल्में रिलीज हुईं और इनका बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा?

विज्ञापन
Vaani Kapoor Part Of Ajay Devgn Upcoming Film Raid 2 Before Seen In Movies Like Shuddh Desi Romance War
वाणी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@vaanikapoor

विस्तार

बॉलीवुड में वाणी कपूर के करियर को 12 साल हो चुके हैं। अब तक इस एक्ट्रेस के खाते में चुनिंदा फिल्में ही हैं। साथ ही चंद फिल्मों में से कुछ ही बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं। जल्द ही वाणी, अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ में दिखेंगी। जानिए, ‘रेड 2’ से पहले वाणी की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा है?  

विज्ञापन

 

Vaani Kapoor Part Of Ajay Devgn Upcoming Film Raid 2 Before Seen In Movies Like Shuddh Desi Romance War
फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

शुद्ध देसी रोमांस 
यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस(2013)’ से वाणी कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। मनीष शर्मा निर्देशित इस फिल्म में वाणी के अलावा सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा ने भी अभिनय किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 46.60 करोड़ रुपये कमाए और इसका बजट 22 करोड़ रुपये बताया जाता है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर ‘शुद्ध देसी रोमांस’ को हिट माना गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेफ्रिके 
वाणी ने 2016 में दूसरी हिंदी फिल्म ‘बेफ्रिके’ भी यशराज बैनर तले ही की। इसमें वह रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती नजर आईं। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60.24 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इस फिल्म को एवरेज ही माना गया।  
विज्ञापन

वॉर
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के एक्शन से सजी फिल्म ‘वॉर(2019)’ में वाणी कपूर भी नजर आईं। इस फिल्म में वह ऋतिक रोशन के किरदार कबीर की गर्लफ्रेंड के रोल में दिखीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 318 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि इसका बजट 170 करोड़ रुपये बताया गया है। इस तरह वाणी को ऋतिक की वजह से अपने करियर में एक बड़ी हिट फिल्म मिली। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया था।  

Vaani Kapoor Part Of Ajay Devgn Upcoming Film Raid 2 Before Seen In Movies Like Shuddh Desi Romance War
फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
चंडीगढ़ करे आशिकी 
साल 2021 में आयुष्मान खुराना के साथ वाणी कपूर ने एक फिल्म ‘चंड़ीगढ़ करे आशिकी’ की। इस फिल्म को अभिषेक कपूर ने निर्देशित किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इसने 28.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया, जबकि इसका बजट 40 करोड़ रुपये बताया गया था।  

Vaani Kapoor Part Of Ajay Devgn Upcoming Film Raid 2 Before Seen In Movies Like Shuddh Desi Romance War
फिल्म 'शमशेरा' में रणबीर कपूर और वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शमशेरा 
वाणी कपूर ने रणबीर कपूर के साथ साल 2022 में फिल्म ‘शमशेरा’ की। इस एक्शन ड्रामा फिल्म को यशराज बैन ने ही बनाया था और करण मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया। इसका बजट लगभग 150 करोड़ रुपये था जबकि 42.48 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ही फिल्म ने किया। इस तरह यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई।   

Vaani Kapoor Part Of Ajay Devgn Upcoming Film Raid 2 Before Seen In Movies Like Shuddh Desi Romance War
फिल्म 'खेल खेल मे' में नजर आए अक्षय कुमार-वाणी कपूर - फोटो : यू्ट्यूब वीडियो ग्रैब
खेल खेल में 
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘खेल खेल में (2024)’ में वाणी कपूर ने राइटर का रोल किया। इस फिल्म ने 40.36 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया जबकि इसका बजट 100 करोड़ रुपये था। यह फिल्म भी अपना बजट नहीं वसूल कर पाई और फ्लॉप की लिस्ट में खड़ी हो गई। फिल्म को मुद्दसर अजीज ने निर्देशित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed