{"_id":"654a2537f46f1d5f7b00073a","slug":"utkarsh-sharma-to-star-in-journey-sunny-deol-film-gadar-2-movie-actor-will-work-with-nana-patekar-know-details-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Utkarsh Sharma: 'गदर' के बाद उत्कर्ष शर्मा के हाथ लगी नई फिल्म, 'जर्नी' में नाना पाटेकर संग काम करेंगे अभिनेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Utkarsh Sharma: 'गदर' के बाद उत्कर्ष शर्मा के हाथ लगी नई फिल्म, 'जर्नी' में नाना पाटेकर संग काम करेंगे अभिनेता
Tue, 07 Nov 2023 05:23 PM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Tue, 07 Nov 2023 05:23 PM IST
सार
उत्कर्ष अभिनेता 'जर्नी' फिल्म में अभिनेता नाना पाटेकर के साथ अभिनय करेंगे, जिसकी शूटिंग जल्द ही वाराणसी में शुरू होगी।
विज्ञापन
उत्कर्ष शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
अभिनेता उत्कर्ष शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। सनी देओल के बेटे बनकर उन्होंने दर्शकों का दिल जीता। उन्हें अपनी अदाकारी के लिए समीक्षकों की सराहना भी मिली। वहीं अब इसके बाद एक और प्रोजेक्ट उनके हाथ लग चुका है। अब वह 'जर्नी' में काम करने। निर्माताओं ने मंगलवार को एक कहा कि उत्कर्ष अभिनेता फिल्म में अभिनेता नाना पाटेकर के साथ अभिनय करेंगे, जिसकी शूटिंग जल्द ही वाराणसी में शुरू होगी।
विज्ञापन
Neil Nitin Mukesh: नील नितिन मुकेश ने ओटीटी पर खुलकर की बात, बोले- फिल्मी सितारे कर रहे संघर्ष लेकिन..
विज्ञापन
फिल्म पर क्या बोले उत्कर्ष
इस बारे में उत्कर्ष ने कहा कि मैं वास्तव में रोमांचित हूं कि मेरी नई यात्रा शुरू हो गई है और फिल्म का नाम 'जर्नी' है। इस स्क्रिप्ट पर कुछ वर्षों से काम चल रहा है और यह खूबसूरती से विकसित हुई है। यह कहानी न सिर्फ मेरे दिल के करीब है, बल्कि हर भारतीय के मन से जुड़ी है।मुझे विश्वास है कि वे इस खूबसूरत यात्रा का आनंद लेंगे और आज जब हम इस साहसिक यात्रा पर निकल रहे हैं तो मैं विनम्रतापूर्वक उनका आशीर्वाद और प्यार चाहता हूं। मैं बस इतना ही मांग सकता हूं। हम अपनी यात्रा पर निकल रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस रोमांचक यात्रा में हमारे साथ शामिल हैं।
विज्ञापन
Bollywood: बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां हैं सिंगल मॉम, अकेले ही कर रही हैं बच्चों की परवरिश
'गदर 2' के लिए मिली तारीफ
अभिनेता ने हाल ही में सनी देओल की "गदर 2" में अभिनय किया, जो 2001 की ब्लॉकबस्टर "गदर: एक प्रेम कथा" की अगली कड़ी थी। फिल्म निर्माता और अपने पिता अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित 2023 की फिल्म में उत्कर्ष शर्मा ने सनी देओल के तारा सिंह के बेटे चरणजीत "जीते" सिंह की भूमिका निभाई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की।
Kangana Ranaut: कंगना रणौत के काम की मुरीद हईं तेजस अभिनेत्री अंशुल चौहान, बोलीं- वह सेट पर काफी अनुशासित थीं