फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Utkarsh Sharma reacts to Gadar 2 star Ameesha Patel statement against him says I do not know why she said that

Gadar 2: नहीं थम रही 'गदर 2' के कलाकारों की जुबानी जंग, अब उत्कर्ष शर्मा ने अमीषा पटेल पर साधा निशाना

Wed, 04 Oct 2023 03:15 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 04 Oct 2023 03:15 PM IST
सार

एक तरफ जहां फिल्म अपने धुंआधार कलेक्शन को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। वहीं, दूसरी तरफ 'गदर 2' के कलाकारों की जुबानी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।

विज्ञापन
Utkarsh Sharma reacts to Gadar 2 star Ameesha Patel statement against him says I do not know why she said that
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब तक 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और फिल्म की कमाई अभी भी जारी है। एक तरफ जहां फिल्म अपने धुंआधार कलेक्शन को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। वहीं, दूसरी तरफ 'गदर 2' के कलाकारों की जुबानी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन


अमीषा ने उत्कर्ष के लिए किया था यह कमेंट

'गदर 2' के कलाकारों की जुबानी जंग अभिनेत्री अमीषा पटेल से शुरू हुई थी, जहां उन्होंने फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, बाद में अनिल शर्मा ने इन आरोपों का जवाब देते हुए इसे बेबुनियाद करार दिया था। इसके बाद अमीषा ने उत्कर्ष शर्मा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अनिल अपनी फिल्मों की वजह से अपने बेटे को आगे बढ़ा रहे हैं। अब इस कमेंट पर उत्कर्ष शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्हें नहीं पता कि आखिर अमीषा पटेल उनके लिए ऐसी बातें क्यों कह रही हैं।

विज्ञापन


Vishal Bhardwaj: खुफिया के गाने दिल दुश्मन का यूट्यूब पर धमाल, विशाल ने बताया दो संस्करण के पीछे का राज

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्कर्ष ने अमीषा के बयान पर दिया यह जवाब

हाल ही में , एक इंटरव्यू में उत्कर्ष ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि वह ऐसा क्यों कहेंगी। मुझे कोई अंदाजा नहीं है क्योंकि मुझे कोई समस्या नहीं है और मुझे बहुत सारे प्रोजेक्ट मिल रहे हैं। जहां तक लाइमलाइट की बात है तो मुझे नहीं पता कि किस तरह के अभिनेता लाइमलाइट की तलाश में रहते हैं। फिल्म में अगर आपको छोटा सा रोल भी मिल जाए तो भी आप अपनी काबिलियत से लाइमलाइट का हिस्सा बन सकते हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि उन्होंने यह बातें नहीं कही होंगी।'


Vishal Bhardwaj: खुफिया के गाने दिल दुश्मन का यूट्यूब पर धमाल, विशाल ने बताया दो संस्करण के पीछे का राज


ओटीटी पर काम करने को लेकर बोले उत्कर्ष

ओटीटी में काम करने को लेकर उत्कर्ष शर्मा ने कहा, 'मेरा ध्यान हमेशा फिल्मों पर रहा है और मैं इस इंडस्ट्री में फिल्मों का हिस्सा बनने के लिए आया हूं। यहां तक कि लॉकडाउन के दौरान भी मुझे ओटीटी से ऑफर मिल रहे थे, लेकिन मैं इस बात पर दृढ़ था कि सिनेमा ही वह जादू है जिसके लिए मैं आया हूं। ओटीटी की अपनी चमक है। इसलिए हो सकता है कि मैं जल्द ही कोई ओटीटी प्रोजेक्ट न करूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed