फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Urmila matondkar tested covid 19 positive says i am fine and i have isolated myself at home

कोरोना: वायरस की चपेट में आईं उर्मिला मातोंडकर, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Sun, 31 Oct 2021 02:04 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 31 Oct 2021 02:04 PM IST
सार

देशभर में कोरोना के मामले पहले की तुलना में कम हो गए हैं लेकिन अभी इसका कहर पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। हाल ही में अभिनेत्री-राजनेता उर्मिला मातोंडकर भी इसकी चपेट में आ गईं। 

विज्ञापन
Urmila matondkar tested covid 19 positive says i am fine and i have isolated myself at home
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : Instagram

विस्तार

देशभर में कोरोना के मामले पहले की तुलना में कम हो गए हैं लेकिन अभी इसका कहर पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। हाल ही में अभिनेत्री-राजनेता उर्मिला मातोंडकर भी इसकी चपेट में आ गईं। अभिनेत्री ने बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं और उन्होंने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है। अभिनेत्री ने ट्वीट अपनी स्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि जो भी अभी तक उनके संपर्क में आए हैं वह कोरोना की जांच करा लें।

विज्ञापन

 
विज्ञापन


कोरोना पॉजिटिव हुईं उर्मिला

आगे उन्होंने लिखा- मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं बिल्कुल ठीक हूं और घर में ही मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। आप सभी से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हों एक बार कोरोना की जांच करवा लें। साथ ही इस दीवाली के त्यौहार में भी सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले हाल ही में टीवी अभिनेत्री निशा रावल ने भी अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। टीवी एक्ट्रेस निशा रावल ने तबीयत खराब होने के बाद अपना कोविड टेस्ट कराया था, जो पॉजीटिव आया । निशा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि, 'पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए है उनसे अनुरोध हैं कि वह अपना टेस्ट करा लें। साथ ही अपने फैंस से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचने के सभी सावधानियों को अपनाएं क्योंकि कविड अभी भी हमारे बीच है'। ऐसे में इन खबरों से घबराने नहीं है लेकिन अभी भी सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed