Urfi Javed: पतली सी चैन में अटका दिल पहनकर उर्फी जावेद ने दिए पोज, अभिनेत्री का नया लुक देख रह जाएंगे हैरान
उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हार्ट शेप क्रॉप टॉप पहने नजर आ रही हैं। इस आउटफिट को उर्फी ने पतली सी चैन की मदद से रोका है।
विस्तार
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने निराले फैशन सेंस की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। उर्फी के आउटफिट हमेशा चर्चा का विषय बन जाते है। कभी वह सेफ्टी पिन से बनी श्रग में नजर आती हैं तो कभी एक्ट्रेस कांच के टुकड़ों से बना श्रग पहन लेती हैं और इस वजह से कई बार उर्फी जावेद ट्रोल भी हुई हैं। हालांकि, उर्फी जावेद ने अपने अनोखे फैशन से एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। इस बार उर्फी ने पतली सी जंजीर से अपने आउटफिट को सेट किया है।
दरअसल, उर्फी जावेद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है उर्फी मिरर की मदद से वीडियो बना रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी अभिनेत्री के आउटफिट ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। उर्फी ने लाल कलर का हार्ट शेप टॉप पहना है, जो फ्रंट ऑपन है। इस टॉप के दो हिस्से हो रखे हैं, जिसे पतली चैन की मदद से जोड़ा गया है। वहीं, साथ में मिनी स्कर्ट पेयर की है।
यहां देखे वीडियो का स्क्रीनशॉट...
इससे पहले भी उर्फी जावेद जंजीर को अपने आउटफिट के रूप में चुन चुकी हैं। बीते दिनों, उर्फी को शरीर पर टॉप की जगह सिर्फ जंजीर लपेटे हुए देखा गया था। अभिनेत्री ने जालीदार शॉर्ट स्कर्ट के साथ जजीरें लपेटी थीं। इस वजह से उर्फी जावेद को खूब ट्रोल किया गया था। हालांकि, इस अजीबो-गरीब आउटफिट की वजह से उर्फी जावेद के शरीर पर लाल निशान पड़ गए थे, जिसकी जानकारी भी खुद अभिनेत्री ने दी थी।