Urfi Javed: उर्फी ने ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन इंटरनेट पर मचाई सनसनी, वीडियो देख नेटिजन्स का भड़का गुस्सा
आए दिन मुंबई की सड़कों पर अजीबो-गरीब, कटी-फटी ड्रेस पहनकर स्पॉट होने वाली उर्फी इस बार भी कुछ इसी तरह की ड्रेस पहने दिखाई दी हैं।
विस्तार
इंटरनेट सेंसेशन बन चुकीं उर्फी जावेद अक्सर अपने कपड़ों को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। वह देखते ही देखते फैशन इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा बन गई हैं। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल हमेशा चर्चाओं में बना रहता है। आए दिन मुंबई की सड़कों पर अजीबो-गरीब, कटी-फटी ड्रेस पहनकर स्पॉट होने वाली उर्फी इस बार भी कुछ इसी तरह की ड्रेस पहने दिखाई दी हैं। एक बार फिर पैपराजी ने उन्हें मुंबई में स्पॉट किया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
उर्फी का नया स्टाइल
हाल ही में उर्फी को मुंबई में बाहर सड़क पर घूमते हुए पैपराजी ने स्पॉट किया है, जिसमें वह फिर एक बार अतरंगी कपड़े पहने नजर आ रही हैं। वायरल होती वीडियो में उर्फी ने ब्लैक कलर की ट्रांसपेरेंट कटआउट ड्रेस पहन रखी है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उर्फी ने बालों का बन बनाया हुआ है और ब्लैक हाई हील्स पहनी हुई है। वीडियो में पैपराजी उर्फी की ड्रेस की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। उनकी तारीफ सुन उर्फी बहुत खुश हो रही हैं। उर्फी के इस वीडियो ने हमेशा की तरह सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान भी अपनी ओर आकर्षित किया है। नेटिजन्स वीडियो पर लगातार कमेंट कर उर्फी को ट्रोल कर रहे हैं।
खिल्ली उड़ाते दिखे फैंस
उर्फी का यह वीडियो वायरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है। वीडियो के अपलोड होते ही उर्फी एक बार फिर नेटिजन्स के निशाने पर आ गई हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मशहूर होने के लिए कुछ भी।' दूसरे ने लिखा, 'कपड़े की सिलाई किसी सस्ते दर्जी से कराई हुई मालूम पड़ती है।' तो वहीं एक अन्य ने लिखा,'ड्रेस की बेइज्जती।' इसके अलावा कई यूजर्स ने उर्फी के इस वीडियो पर भद्दे कमेंट भी किए हैं।
रणवीर सिंह ने की उर्फी की तारीफ
पिछले दिनों बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' पर उर्फी जावेद को फैशन आइकॉन बताया था। इसे सुन उर्फी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था और उन्होंने सामने आकर बयान दिया था कि 'उनके लिए यकीन करना मुश्किल है। वह दीपिका पादुकोण जैसा फील कर रही हैं। रणवीर के कमेंट के बाद उर्फी जब स्पॉट हुईं तो उन्होंने एक टीशर्ट पहनी थी जिस पर रणवीर की फोटो छपी थी।'