Urfi Javed: पतली सी डोरी पर टिका टॉप पहन उर्फी जावेद ने खेला स्नूकर, बोल्डनेस देख उड़ गए सबके होश
उर्फी जावेद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ग्लैमर और बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आ रही हैं।
विस्तार
'बिग बॉस ओटीटी' के घर से निकलकर सोशल मीडिया पर अपनी अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस सो लोगों को आकर्षित करने वाली उर्फी जावेद हर दिन चर्चाओं में रहती हैं। फैशन आइकॉन बन चुकी उर्फी जावेद हर गुजरते दिन के साथ कुछ ऐसा करती हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाता है। अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर से अपने लेटेस्ट एक्सपेरिमेंट का वीडियो फैंस के साथ शेयर कर दिया है, जिसमें फिर एक बार वह ग्लैमर और बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली उर्फी अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज अपने प्रोफाइल पर अपलोड करती रहती हैं। इन्हीं फोटोज और वीडियोज के कारण वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसे में आज उर्फी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह स्नूकर टेबल पर अपना गेमिंग का हुनर दिखाती नजर आ रही हैं। लेटेस्ट वीडियो में उर्फी ने फिर एक बार अपना एक्सपेरिमेंट माइंड दिखाते हुए ब्लू डेनिम के साथ ऑरेंज कलर का फ्रंट ओपन टॉप पहन रखा है। अपनी इस ड्रेस को सबके सामने पेश करते हुए उर्फी जावेद बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में पूल खेलती दिखाई दे रही हैं। उनका यह स्नूकर खेलने अंदाज देख सभी की आंखें खुली की खुली रह गई हैं।
अपने अजीबो गरीब फैशन सेंस के कारण ग्लैमर इंडस्ट्री में सबकी जुबान पर चढ़ी रहने वाली उर्फी का यह रिवीलिंग लुक देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। हमेशा की तरह इस आउटफिट में भी उर्फी ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी हैं। दरअसल, उर्फी का ऑरेंज कलर का यह टॉप सिर्फ एक पतली सी डोरी से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो के अपलोड होते ही जहां कुछ लोग उर्फी के इस लुक की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ उन्हें सही ढंग से ड्रेसिंग का पाठ पढ़ा रहे हैं।
View this post on Instagram
उर्फी के इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'क्यूट लुक।' दूसरे ने लिखा,'मैं आपसे प्यार करता हूं उर्फी जावेद।' वहीं एक अन्य ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए उर्फी से पूछा,'खेलना भी आता है इसको?' इसके अलावा कुछ लोग उनके इस वीडियो पर भद्दे कमेंट कर रहे हैं।