फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Urfi Javed Makes Bold Fashion Statement in Unbuttoned Pants Netizens Troll Her

सोशल मीडिया: जानिये क्यों ट्रोल हो रही हैं उर्फी जावेद? यूजर्स बोले- काश! इंस्टा पर डिस्लाइक ऑप्शन होता

Mon, 20 Sep 2021 07:26 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 20 Sep 2021 07:26 PM IST
सार

उर्फी जावेद को चर्चाओं में रहना आता है। वो किसी न किसी कारण से हर वक्त सुर्खियों में रहती हैं। चाहे अपने बयान हों या फिर फैशन सेंस या अजब-गजब ड्रेसिंग। इस बार उर्फी जावेद अपने नये लुक के कारण चर्चाओं में है और यूजर्स उनको ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Urfi Javed Makes Bold Fashion Statement in Unbuttoned Pants Netizens Troll Her
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उर्फी जावेद को चर्चाओं में रहना आता है। वो किसी न किसी कारण से हर वक्त सुर्खियों में रहती हैं। चाहे अपने बयान हों या फिर फैशन सेंस या अजब-गजब ड्रेसिंग। इस बार उर्फी जावेद अपने नये लुक के कारण चर्चाओं में है और यूजर्स उनको ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस को लेकर ट्रोल हुई हों। इससे पहले भी कई बार उनको सोशल मीडिया यूजर्स उनके ड्रेसिंग सेंस के लिए ट्रोल कर चुके हैं। 

विज्ञापन


इस बार उर्फी अपने जीन्स पेंट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं। उन्होंने  जो जीन्स पेंट पहनी हुई थी, उसके बटन खुले हुए थे। इसी को लेकर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने उनके वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए पूछा, ये कौन सा फैशन है कि जीन्स के बटन खुले हैं। उर्फी अपने नये लुक के साथ एयरपोर्ट पर दिखी थीं। एक यूजर्स ने पूछा कि क्या वो हमेशा एयरपोर्ट पर अटेंशन पाने के लिए ये सब करती हैं। वहीं, एक यूजर्स ने लिखा, काश इंस्टा पर भी डिस्लाइक का ऑप्शन होता। उर्फी की अच्छी खासी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 15 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन


दरअसल, एयरपोर्ट के बाहर की उर्फी जावेद का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। उनकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। वीडियो में वो चेक्ड पैंट्स और क्रॉप टॉप पहने नजर आ रही हैं। उर्फी ने पैंट की बटन और जिप दोनों ही खोल रखी थी और वो पापाराजी को अपने अंदाज में पोज दे रही थीं। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर उर्फी पर भड़क उठे और तरह-तरह के कमेंट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed