Urfi Javed: जेल जैसी जगह पर नजर आईं उर्फी जावेद, ये वो है जो अभी सारा इंडिया देखना चाहता था...
उर्फी का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें उर्फी को किसी ऐसी जगह में देखा जा सकता है, जो जेल की तरह लग रही है।
विस्तार
उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़ों से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हालांकि इसकी वजह से वह ट्रोल भी होती रहती हैं, लेकिन वह हमेशा वीडियो, फोटोज साझा करने के साथ ही बिंदास होकर पब्लिक प्लेस में भी जाती हैं। इसी के साथ उर्फी ट्रोल्स को भी बेबाक अंदाज में जवाब देती हैं। हाल ही में खबर आई थी कि रिवलिंग कपड़े पहनने पर दुबई पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके शूट को लेकर कुछ परेशानी हुई थी। अब उर्फी का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बोली-यह वास्तव में वो है जो पूरे इंडिया को देखना था
पैपराजी पेज वायरल भयानी से जो वीडियो साझा किया गया है, उसमें उर्फी को किसी ऐसी जगह में देखा जा सकता है, जो जेल की तरह लग रही है। हालांकि यह जेल नहीं बल्कि उर्फी के रूम की खिड़की है। इस वीडियो में उर्फी दुबई में हुई घटना को लेकर तंज कसती नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद को कहते सुना जा सकता है कि, यह वास्तव में वो है जो अभी पूरे इंडिया को देखना था।
ओटीटी पर शुरु हुआ उर्फी जावेद का नया शो
उर्फी जावेद वैसे तो ज्यादातर अपने कपड़ों को लेकर ही चर्चा में रहती हैं लेकिन इस समय वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उर्फी एमटीवी के शो स्प्लिट्सविला में नजर आईं और अब वह नए शो 'डेट बाजी' में नजर आ रही हैं। इस शो को अमेजन मिनी टीवी पर देखा जा सकता है। उर्फी जावेद ने इसका प्रोमो भी शेयर किया है, जिसमें उनके साथ ऋत्विक धनजानी नजर आ रहे हैं।