फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   under the direction of Atlee Shah Rukh Khan best dialogue audio clip from Jawan is out but listen carefully

Jawan Viral Clip: SRK की फिल्म 'जवान' से वायरल हुआ धांसू डायलॉग? क्लिप सुनकर होना नहीं है कन्फ्यूज

Tue, 25 Apr 2023 07:32 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 25 Apr 2023 07:32 PM IST
सार

शाहरुख खान की आवाज में एक डायलॉग की ऑडियो क्लिप इंटरनेट जगत में छाई हुई है, जिसे फिल्म 'जवान' का बताया जा रहा है। हालांकि, पीछे का मामला कुछ और ही मालूम हो रहा है। 

विज्ञापन
under the direction of Atlee Shah Rukh Khan best dialogue audio clip from Jawan is out but listen carefully
Shahrukh Khan - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'पठान' से बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। साथ ही कई रिकॉर्ड को तोड़ते हुए साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हुई है। अब फैंस, किंग की अपकमिंग फिल्म 'जवान' का इंतजार कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग जोरो-शोरों से जारी है। इसी बीच एक ऑडियो क्लिप इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रही है, जिसे फिल्म 'जवान' का बताया जा रहा है। इस ऑडियो क्लिप में शाहरुख खान की आवाज में शानदार डायलॉग को सुनकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन

'जवान' से ऑडियो क्लिप वायरल? 

डोशांत श्रीकियान नाम के ट्विटर यूजर के हैंडल से साझा की गई ऑडियो क्लिप में शाहरुख खान अकड़ वाली आवाज के साथ डायलॉग बोलते सुने जा रहे हैं। किंग खान कह रहे हैं, 'घोड़े मार दिए सभी, हाथी को भी ढेर किया। गिरा दिए वजीर सारे, पैदल को भी नहीं छोड़ा। सबको मात देकर, सारे राजा पहुंचे हैं जहां, बाजी तो वहां से शुरू होती है।' यह क्लिप फिल्म के लिए फैंस के बज को काफी हाई कर रही है, और लोग अब मूवी के लिए और ज्यादा एक्साइटमेंट जाहिर करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

 


Dancing On The Grave: 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' पर रोक लगाने की मांग, श्रद्धानंद ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

यूजर्स ने खोली ऑडियो क्लिप की पोल 

हालांकि, क्लिप के वायरल होने से शाहरुख खान के फैंस खफा हो उठे हैं, और इसे तुरंत डिलीट करने की मांग कर रहे हैं। एक फैन ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'तुम एसआरके के फैन हो या दुश्मन। अपने स्टार की क्लिप खुद ही लीक कर रहे हो। डिलीट करो इसको।' हालांकि, एक यूजर ने कन्फर्म किया है कि यह ऑडियो क्लिप एक एड शूट की है। यूजर ने लिखा है, 'यह फिल्म से लीक नहीं हुआ है। यह चैंपियंस लीग एड है।' एक अन्य ने भी लिखा, 'विश्व कप का एड है 2011 का।'
 

इसी साल रिलीज होगी 'जवान'

एटली के डायरेक्शन में बन रही शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' को लेकर बीते दिन खबर आई थी कि इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है। हालांकि, अब खबर आई है कि इस मूवी की रिलीज डेट आगे नहीं खिसकाई जाएगी और यह इसी साल बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इस मूवी में एसआरके के साथ-साथ नयनतारा, विजय सेतुपति और विशेष कैमियो में दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed