फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ujjwal Nikam praises Rajkummar Rao in biopic Prahaar says film will show Original story

'अनकही कहानी दिखाएगी फिल्म', 'प्रहार' में राजकुमार राव की अदाकारी को लेकर वकील उज्जवल निकम ने कही ऐसी बात

Sat, 27 Jun 2026 05:44 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 27 Jun 2026 05:44 PM IST
सार

Prahaar: राजकुमार राव वकील उज्जवल निकम की संघर्ष की कहानी को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। ऐसे में निकम ने अभिनेता और निर्देशक की तारीफ की है।

विज्ञापन
Ujjwal Nikam praises Rajkummar Rao in biopic Prahaar says film will show Original story
राजकुमार राव - फोटो : एक्स

विस्तार

अभिनेता राजुकमार राव अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रहार' को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया गया है। दर्शकों से इस टीजर को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। 'प्रहार' में वकील उज्जवन निकम की कहानी दिखाई गई है। उन्होंने 2008 के 26/11 हमले के आरोपी अजमल कसाब को फांसी दिलाने के लिए संघर्ष किया था। उन्होंने राजकुमार राव की तारीफ की है।
विज्ञापन

Ujjwal Nikam praises Rajkummar Rao in biopic Prahaar says film will show Original story
वकील उज्जवल निकम - फोटो : एक्स
राजकुमार राव को लेकर क्या बोले उज्ज्वल निकम?
अपकमिंग फिल्म 'प्रहार' में राजकुमार राव ने वकील उज्जवल निकम की भूमिका निभाई है। ऐसे में उज्ज्वल निकम ने राजकुमार राव को लेकर कहा 'राजकुमार राव ने जबरदस्त एक्टिंग की है और अविनाश अरुण का निर्देशन बहुत प्रभावशाली है। 'प्रहार' न सिर्फ एक पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के तौर पर मेरे सफर को, बल्कि एक पति और पिता के तौर पर मेरी जिंदगी को भी असलियत के साथ दिखाती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Ujjwal Nikam praises Rajkummar Rao in biopic Prahaar says film will show Original story
प्रहार - फोटो : यूट्यूब
अनजाने पहलू को दिखाती है फिल्म
उन्होंने आगे कहा 'लोगों को फैसले याद रहते हैं। उन्हें शायद ही कभी फैसले से पहले की रातें याद रहती हैं। 'प्रहार' उसी पहलू को दिखाती है, वह हिस्सा जो कभी किसी हेडलाइन में नहीं आया।'
निकम ने कहा 'मैंने ऐसे केस लड़े हैं जिन पर पूरे देश की नजर थी और उस जिम्मेदारी के अकेलेपन के बारे में मैंने कभी बात नहीं की। यह फिल्म असल घटनाओं के प्रति ईमानदार रहती है। ऐसा करते हुए यह एक ऐसी कहानी कहती है, जिसे शब्दों में बयां करने के लिए मैंने खुद भी संघर्ष किया था।'

'मैं नर्वस थी पर नकल नहीं की', हुमा कुरैशी ने बताया कैसे दोबारा बना शाहरुख-ऐश्वर्या का गाना 'इश्क क...'

कब रिलीज होगी फिल्म?
'प्रहार' में राजकुमार राव के अलावा वामिका गब्बी, सिकंदर खेर और जयदीप अहलावत भी हैं। यह 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed