{"_id":"60fe38098ebc3e583d633a4c","slug":"uidai-has-suggested-28-cuts-for-aadhaar-film-already-cleared-by-cbfc","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : ‘आधार’ फिल्म को सीबीएफसी से मंजूरी के बाद यूआईडीएआई ने सुझाए 28 संशोधन ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महाराष्ट्र : ‘आधार’ फिल्म को सीबीएफसी से मंजूरी के बाद यूआईडीएआई ने सुझाए 28 संशोधन
Mon, 26 Jul 2021 09:50 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 26 Jul 2021 09:50 AM IST
सार
- यूआईडीएआई ने हिंदी फिल्म ‘आधार’ के 28 डायलॉग पर जताई है आपत्ति
- सीबीएफसी ने फिल्म को 2019 में हरी झंडी दी थी
विज्ञापन
आधार फिल्म
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने हिंदी फिल्म ‘आधार’ के कुछ डायलॉग पर आपत्ति जताई है और इसमें 28 संशोधन सुझाए हैं। फिल्म के निर्देशक सुमन घोष ने रविवार को यह जानकारी दी। वहीं, इस मामले में यूआईडीएआई को भेजे गए ई-मेल का जवाब नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
फिल्म मुक्केबाज में किरदार निभाने वाले अभिनेता विनीत कुमार सिंह फिल्म आधार में नजर आएंगे, जिसके सह-निर्माता जियो स्टूडियो और दृश्यम फिल्म्स हैं। घोष के मुताबिक, आधार नंबर जारी करने वाली सरकारी एजेंसी यूआईडीएआई के अधिकारियों ने जियो स्टूडियो से संपर्क कर जनवरी में फिल्म दिखाने को कहा था।
विज्ञापन
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म को 2019 में हरी झंडी दी थी और इस साल 5 फरवरी को फिल्म रिलीज होनी थी। हालांकि, एक सप्ताह पहले ही अचानक इसे रोक दिया गया।
विज्ञापन