फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Udd gaye dil ke patang Kiara Advani makes fans skip a heartbeat in blue suit

सोशल मीडिया: अभिनेत्री कियारा आडवाणी को देखकर यूजर्स बोले- उड़ गई दिल की पतंग..

Tue, 01 Feb 2022 07:02 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 01 Feb 2022 07:02 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी-खासी है। कियारा फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्यारी अभिनेत्रियों में से एक हैं।

विज्ञापन
Udd gaye dil ke patang Kiara Advani makes fans skip a heartbeat in blue suit
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी-खासी है। कियारा फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्यारी अभिनेत्रियों में से एक हैं। कियारा आडवाणी की मुस्कुराहट उनके फैंस का दिल जीत लेती है। फिल्मों में भी कियारा की भूमिकाएं आमतौर पर साधारण लड़कियों की ही होती हैं, जिस  वजह से लोग उन्हें प्यार करते हैं। वह मंगलवार को नीले रंग के सूट के साथ साधारण लुक में दिखीं। जिसके बाद उनका वीडियो वायरल हो गया। 

विज्ञापन


इस आउटफिट में कियारा आडवाणी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। यहां तक कि वह कैमरों के सामने मुस्कुराते हुये भी दिखीं। उन्होंने पैपराजी को हाथ भी हिलाया। उनका यह वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। जिस पर कियारा आडवाणी कै फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कियारा आडवाणी के प्रशंसक इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स दिल वाले इमोजी बनाकर कियारा आडवाणी पर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें लिखा कि वह सूट में बेहद सूंदर लग रही हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा "इतना सुंदर इतना अच्छा लुक।" एक अन्य यूजर ने लिखा 'इंनकी खूबसूरती देख कर उड़ गए दिल की पतंग।''
विज्ञापन


गौरतलब है कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के डेटिंग की अफवाह भी इस वक्त जोरों पर है। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए दोनों साथ ही मालदीव गया थे। उन्हें नए साल का जश्न मनाने के लिए वेकेशन पर जाते वक्त मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। हालांकि, अभी उनके रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। फिल्म शेरशाह में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ की केमेस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed