फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   uday chopra welcome rani mukharji

रानी मुखर्जी को मिला देवर का भी प्यार

Thu, 24 Apr 2014 09:49 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Thu, 24 Apr 2014 09:49 AM IST
विज्ञापन
uday chopra welcome rani mukharji

रानी मुखर्जी को अपने पति के साथ अपने देवर का भी प्यार मिल रहा है। रानी ने हाल ही में शादी की है।

विज्ञापन

 
अभिनेता उदय चोपड़ा अपने बड़े भाई फिल्मकार आदित्य चोपड़ा और अभिनेत्री रानी मुखर्जी के परिणय सूत्र में बंधने से खुश हैं। उन्होंने भाभी रानी का चोपड़ा परिवार में खुले दिले से स्वागत किया है। आदित्य और रानी सोमवार को इटली में एक बेहद सादे और अति निजी समारोह में विवाह के बंधन में बंध गए।

'धूम' फिल्म में अभिनय कर चुके उदय ने मंगलवार को ट्वीट किया, "हम रानी चोपड़ा का परिवार में स्वागत करते हैं। नवदंपत्ति को ढेर सारा प्यार।"

उदय के अलावा फिल्मकार करण जौहर ने भी नवदंपत्ति को ट्विटर पर बधाई दी। जौहर ने रानी अभिनीत 'कुछ कुछ होता है' फिल्म से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन


करण ने ट्विटर पर लिखा, "और आखिरकार, श्रीमान और श्रीमति चोपड़ा बन गए। दोनों को प्यार।"

यश राज फिल्म्स की 'डर' एवं 'दिल तो पागल है' और रानी के साथ 'कुछ कुछ होता है' और 'कभी खुशी कभी गम' फिल्म में अभिनय कर चुके शाहरुख खान ने भी नवदंपत्ति को शादी की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया, "अल्लाह मेरे मित्र रानी और आदि का भला करें। मेरे दोस्तों, दुआ है कि तुम छोटी-छोटी चीजों का आनंद उठाओ और वे बाद में बड़ी बन जाएं। मेरी ओर से प्यार।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed