बॉलीवुड के साथ भारत भी छोड़ देंगे उदय चोपड़ा
उदय चोपड़ा का कहना है कि अभिनय करना अब उनके बस में नहीं है। 'मोहब्बतें' फिल्म से अपने करियर की शुरूआत करने वाले उदय चोपड़ा ने कई फिल्में दीं। 'धूम', 'धूम 2', 'धूम 3', 'मेरे यार की शादी है' जैसी कई मल्टीस्टार फिल्मों के उदय हिस्सा भी बने।
लेकिन उदय चोपड़ा अब अभिनय नहीं करना चाहते हैं। उदय ने हाल ही में यशराज फिल्स की इंटरनेशलन ब्रांच शुरू की है और वह मुंबई से लॉस एंजेलिस शिफ्ट कर गए हैं। एक सवाल के जवाब में उदय चोपड़ा ने कहा कि अभिनय की तरफ अब मेरा ध्यान नहीं है। मेरे पास अभिनय करने का समय भी नहीं है।
नहीं चल सका कैरियर
मल्टीस्टारर फिल्मों को छोड़ दें तो उदय चोपड़ा का बतौर हीरो कैरियर बिल्कुल भी नहीं चला। सोलो हीरो वाली उनकी फिल्में नील एंड निक्की और प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी फिल्म प्यार इंबासिबल बुरी तरह से फ्लॉप हुई। इसके बाद उनके हीरो बने रहने पर कई तरह के चुटकुले भी बने।
छोड़ा प्रेमिका ने भी
अपनी फिल्मों के अलावा उदय चोपड़ा जिस बात के लिए चर्चा में रहे वह नरगिस फाकरी के साथ अफेयर है। लेकिन पिछले दिनों नरगिस फाकरी ने साफ कर दिया कि उनका उदय से कोई वास्ता नहीं है। वह सिंगल हैं। शायद उदय के भारत छोड़ने की यह सबसे बड़ी वजह रही हो।