फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   uday chopra declares his feelings for nargis fakhri

उदय बनना चाहते हैं नरगिस के बच्चे का बाप

Tue, 18 Jun 2013 03:28 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 18 Jun 2013 03:28 PM IST
विज्ञापन
uday chopra declares his feelings for nargis fakhri

उदय चोपड़ा और नरगिस फाकरी के बीच का रोमांस खुलेपन की कई हदें पार कर चुका है। उदय चोपड़ा ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर खुलेआम नरगिस फाकरी के बच्चे का पिता बनने की ख्वाहिश जाहिर की है।

विज्ञापन


उदय चोपड़ा और नरगिस फाकरी पिछले कई सालों से डेटिंग कर रहे हैं। यश चोपड़ा के निधन के समय नरगिस फाकरी उदय चोपड़ा और उनके परिवार के बहुत करीब आ गयी थीं। उस दौरान वह एक परिवार की सदस्य की तरह उदय के साथ रहती थीं।

विज्ञापन


हालांकि बाद में नरगिस की तरफ से इस अफेयर को लेकर खंडन आया था। नरगिस ने कहा था कि वह और उदय दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

लेकिन मामला ऐसा नहीं है। उदय चोपड़ा के एक ट्वीट ने इस बात के संकेत दिए हैं कि इन दोनों के बीच रोमांस की खिचड़ी कितनी पक चुकी है।

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर उदय चोपड़ा ने नरिगस के साथ चैट करते हुए खुद को नरगिस के बेटे का बाप बनने की इच्छा जताई है।

इस पर अभी तक नरगिस की तरफ से कोई खंडन भी नहीं आया है। उदय चोपड़ा इसके पहले भी नरगिस को इस संसार की सबसे सुंदर लड़की कह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed