{"_id":"2464801c-5a1a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"two-hollywood-film-with-matru-and-film-vishwaroopam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से देखिए 'मटरू' और 'बिजली' के जलवे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कल से देखिए 'मटरू' और 'बिजली' के जलवे
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 10 Jan 2013 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल के पहले शुक्रवार को भले ही बड़ी फिल्में रिलीज नहीं हुई थीं लेकिन दूसरे शुक्रवार में दर्शकों के लिए अलग-अलग मिजाज की बड़ी फिल्में उपलब्ध होंगी। इस शुक्रवार यानी कि 11 जनवरी को मल्टीप्लेक्सों में दो बॉलीवुड और दो हॉलीवुड की फिल्में रिलीज हो रही हैं। रिलीज हो रही इन सभी फिल्मों में सबसे बड़ी फिल्म 'मटरू की बिजली का मनडोला' है।
विज्ञापन
विशाल भारद्वाज निर्देशित यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म के प्रोमो और गाने पहले ही हिट हो चुके हैं। इस फिल्म में पंकज कपूर, इमरान खान और अनुष्का शर्मा लीड रोल में हैं। शबाना आजमी भी छोटी सी भूमिका में फिल्म में दिखेंगी। इस फिल्म का बैकग्राउंड हरियाणा का है। रिलीज हो रही दूसरी फिल्म 'विश्वरूपम' को भी 11 जनवरी को रिलीज होना था। लेकिन फिल्म की डेट आगे बढ़ा दी गई है। यह फिल्म अब 25 जनवरी को रिलीज होगी। इसी दिन अब्बास मस्तान की फिल्म 'रेस 2' रिलीज हो रही है। 'मटरू की बिजली का मनडोला' के अलावा इस शुक्रवार दो हॉलीवुड फिल्में भी रिलीज हो रही हैं। यह फिल्में 'गैंगगेस्टर स्क्वायड' और 'प्रॉमिस्ड लैंड' हैं।
विज्ञापन