{"_id":"2861da1637139c5175d0315a900e0ded","slug":"two-big-films-release-this-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस शुक्रवार दो अलग-अलग टेस्ट की फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस शुक्रवार दो अलग-अलग टेस्ट की फिल्में
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Sep 2013 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शुक्रवार दो अलग-अलग टेस्ट की फिल्में रिलीज हो रही हैं। दोनों बड़े बैनर की फिल्में हैं।
विज्ञापन
शाहिद कपूर लंबे समय के बाद इस शुक्रवार दिखने जा रहे हैं। उनकी मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' शुक्रवार को रिलीज होगी।
राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहिद कपूर एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। वह एक ऐसे पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं। जिसका शौक फिल्मों में हीरो बनने का है।
इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में थोड़ा-बहुत एक्शन भी देखने को मिलेगा। शाहिद कपूर के साथ 'बर्फी' फेम इलियाना डीक्रूज फिल्म में नजर आएंगी।
रिलीज हो रही दूसरी फिल्म 'लंच बॉक्स' है। कान फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट क्रिटिक फिल्म का अवॉर्ड जीत चुकी यह फिल्म 20 सितंबर को भारत के अलावा मुल्क के कुछ दूसरे देशों में भी रिलीज होगी।
विज्ञापन
रितेश बत्रा निर्देशित इस फिल्म में इरफान खान और निरमत कौर की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में दो ऐसे किरदारों के बीच प्यार दिखाया जाता है जो लंच बॉक्स में प्रेम पत्र रखकर अपनी मोहब्बत का इजहार करते हैं।
विज्ञापन