'मैं अपनी बेटी के लिए एक अच्छी मां नहीं हूं', अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने ट्वीट कर कही ये बात
दरअसल, ट्विंकल खन्ना ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा कि “कैसे जान पाते हैं कि आप एक भयानक माँ हैं? ट्विंकल का यह ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसपर फैंस खासतौर पर वो महिलाएं जो खुद एक मां हैं, जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट के जवाब में लिखा कि कोई मां खुद को कभी परफेक्ट नहीं मानती है। परफेक्शन आज के समय में एक भ्रम बनकर रह गया है। इस जवाब पर भी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
How do you know you are a terrible mother? When you are looking for the school calendar and realise you have not saved it but have the digital calendar from the income tax department saved in two folders instead! pic.twitter.com/M0T3n4jj0C
विज्ञापन विज्ञापन— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) March 9, 2021
ट्विंकल खन्ना अक्सर अपने दोनों बच्चों आरव और नितारा के साथ मस्ती भरी वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले भी अभिनेत्री ने बेटी नितारा के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों लोग किताब पढ़ती हुई नजर आ रही थी।
बता दें कि एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने साल 1995 में आई फिल्म 'बरसात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ लीड रोल में एक्टर बॉबी देओल थे। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया से दूरी बना ली और कॉलम लिखना शुरू कर दिया। ट्विंकल अब तक कई किताबें लिख चुकी हैं, जिसमें से उनकी किताब ‘मिसेज फनीबोन्स’ और ‘द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद’ सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों की लिस्ट में शामिल है।