फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Twinkle Khanna Reveals that She is a Terrible Mother to her daughter Nitara

'मैं अपनी बेटी के लिए एक अच्छी मां नहीं हूं', अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने ट्वीट कर कही ये बात

Wed, 10 Mar 2021 04:53 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 10 Mar 2021 04:53 PM IST
विज्ञापन
Twinkle Khanna Reveals that She is a Terrible Mother to her daughter Nitara
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना हमेशा अपने मजेदार सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जानी जाती हैं। ट्विंकल खन्ना भले ही फिल्मों की दुनिया से दूर हों लेकिन वो अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वो अपने अलग लुक से चर्चा में रहती हैं, तो कभी किसी पोस्ट के कारण खबरों में आ जाती हैं। इस बार भी एक मजेदार ट्वीट के बाद से वो लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं।
विज्ञापन

दरअसल, ट्विंकल खन्ना ने एक ट्वीट किया है जिसमें  उन्होंने लिखा कि “कैसे जान पाते हैं कि आप एक भयानक माँ हैं? ट्विंकल का यह ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसपर फैंस खासतौर पर वो महिलाएं जो खुद एक मां हैं, जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट के जवाब में लिखा कि कोई मां खुद को कभी परफेक्ट नहीं मानती है। परफेक्शन आज के समय में एक भ्रम बनकर रह गया है। इस जवाब पर भी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

विज्ञापन
 

 

ट्विंकल खन्ना अक्सर अपने दोनों बच्चों आरव और नितारा के साथ मस्ती भरी वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले भी अभिनेत्री ने बेटी नितारा के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों लोग किताब पढ़ती हुई नजर आ रही थी।

बता दें कि एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने साल 1995 में आई फिल्म 'बरसात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ लीड रोल में एक्टर बॉबी देओल थे। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया से दूरी बना ली और कॉलम लिखना शुरू कर दिया। ट्विंकल अब तक कई किताबें लिख चुकी हैं, जिसमें से उनकी किताब ‘मिसेज फनीबोन्स’ और ‘द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद’ सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों की लिस्ट में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed