फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Twinkle Khanna Rajesh Khanna Birthday actress shared throwback photo with father akshay wife gets emotional

Twinkle Khanna: ट्विंकल को याद आए पापा राजेश खन्ना, 'काका' संग तस्वीर शेयर कर हुईं भावुक

Thu, 29 Dec 2022 12:49 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Thu, 29 Dec 2022 12:49 PM IST
सार

बॉलीवुड के एक्शन कुमार की पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने पिता राजेश खन्ना के जन्मदिनवस के मौके पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा कि एक बिटरस्वीट शेयर जन्मदिन और जीवन भर की यादें।

विज्ञापन
Twinkle Khanna Rajesh Khanna Birthday actress shared throwback photo with father akshay wife gets emotional
Twinkle Khanna Rajesh Khanna Birthday - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने पिता राजेश खन्ना के जन्मदिन के मौके पर एक पोस्ट साझा की है। इसे उन्होंने यादों के खट्टे-मीठे पल बताया। उन्होंने अपने पिता दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है, जिसमें ट्विंकल और उनके पिता मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


बॉलीवुड कलाकारों ने किए कमेंट्स
ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि एक बिटरस्वीट शेयर जन्मदिन और जीवन भर की यादें। उनके इस पोस्ट के बाद कई बॉलीवुड कलाकारों ने कमेंट्स किए। इनमें मलाइका अरोड़ा ने भी दिल के इमोजी कमेंट किए। वहीं, अभिनेता बॉबी देओल ने भी उनकी इस पोस्ट पर कमेंट किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rozlyn Khan: कैंसर से जंग लड़ रहीं ‘सविता भाभी’ का छलका दर्द, बोलीं- पिछले जन्म का पाप कह लोग मारते थे ताने
विज्ञापन
विज्ञापन


फैंस ने दी जन्मदिन की बधाई
वहीं, ट्विंकल के इस पोस्ट के बाद उनके कई फैंस ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कीं। एक यूजर ने कहा कि मेरे पूरे जीवन के एकमात्र क्रश और दिल की धड़कन को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मुझे उम्मीद है आप उनके जीवन के एकमात्र सच्चे प्यार थे। एक और फैन ने कमेंट किया कि आपको जन्मदिन बहुत बहुत मुबारक हो, ट्विंकल और उनके लिए स्नेहपूर्ण यादें। कुछ इसी तरह से फैंस उन्हें बधाइयां देते रहे। 


एक्टिंग नहीं कर पाई कुछ कमाल
ट्विंकल खन्ना राजेश खन्ना की पहली संतान हैं। ट्विंकल की छोटी बहन रिंकी खन्ना हैं। ट्विंकल ने काफी वक्त तक बॉलीवुड में काम किया, हालांकि वह अपने पिता और मां डिंपल कपाड़िया की तरह सफलता हासिल नहीं कर सकीं। फिलहाल वह लेखिका हैं। ट्विंकल ने अक्षय कुमार से शादी की है। उनके दो बच्चे बेटा आरव और बेटी नितारा हैं। 

यह भी पढ़ें- Twinkle Khanna: ट्विंकल की मां ने अक्षय के सामने रखी थी बेटी के साथ लिव इन में रहने की शर्त, जानिए क्या थी वजह

कुछ इस तरह हुई अक्षय से शादी
ट्वीक इंडिया प्लेटफॉर्म पर जैकी श्रॉफ के साथ बातचीत करते हुए ट्विंकल ने कुछ बातों का खुलासा किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि ज्योतिषी ने पिता राजेश खन्ना को बताया था कि ट्विंकल की शादी अक्षय कुमार नाम के व्यक्ति से किस तरह होगी। इसके बाद राजेश खन्ना ने ट्विंकल को इस बारे में बताया, जिस पर ट्विंकल ने पूछा था कि कौन अक्षय कुमार? राजेश खन्ना ने अक्षय कुमार से शादी की बात दोहराई तो ट्विंकल का जवाब था कि मैं तो उसे जानती भी नहीं हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed