फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Twinkle Khanna Pays Tribute With Unseen Throwback Photo on Rajesh Khanna Birth Anniversary

Twinkle Khanna: ट्विंकल ने बचपन की तस्वीर साझा कर पिता राजेश को किया याद, नोट लिख दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Fri, 29 Dec 2023 06:44 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Fri, 29 Dec 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
Twinkle Khanna Pays Tribute With Unseen Throwback Photo on Rajesh Khanna Birth Anniversary
ट्विंकल खन्ना, राजेश खन्ना - फोटो : social media
अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। खन्ना परिवार के लिए आज यानी 29 दिसंबर का दोहरी खूशी का दिन होता है। आज ही के दिन फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार और अभिनेत्री के पिता राजेश खन्ना का भी जन्मदिन होता है। ट्विंकल का जन्म अपने पिता के जन्मदिन के दिन ही हुआ था। ट्विंकल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने पिता को याद किया है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने नोट लिख अपने पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।    
विज्ञापन


बचपन की मनमोहक तस्वीर की साझा
ट्विंकल ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपने बचपन की एक मनमोहक तस्वीर साझा की, जिसमें राजेश खन्ना नन्हीं ट्विंकल को गोद में लिए हुए थे और उनकी तरफ प्रेम भरी निगाहों से देखते नजर आ रहे थे। आज जन्मदिन पर अभिनेत्री ने अपने पिता को याद करते लिखा, 'हमारा जन्मदिन, अब और हमेशा के लिए।' अभिनेत्री और राजेश खन्ना की तस्वीर पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Madhu Chopra: मधु चोपड़ा ने बांधे निक जोनस की तारीफों के पुल, बेटी प्रियंका को लेकर कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)



राजेश खन्ना को फैंस ने किया याद
अभिनेत्री की साझा की गई तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, 'हैप्पी बर्थडे मैम, तस्वीर बहुत खूबसूरत है।' वहीं, दूसरे ने कहा, 'खूबसूरत और अनमोल तस्वीर, जन्मदिन मुबारक हो 'काका'।' एक और यूजर ने कहा, 'सुपरस्टार राजेश खन्ना को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं।' फिल्मी सितारों से लेकर फैंस तक ट्विंकल और उनके पिता राजेश खन्ना को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। 

एडवेंचर स्विमिंग स्नॉर्कलिंग करती आईं नजर 
ट्विंकल ने सुबह अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे अपने पति अक्षय कुमार और बच्चों के साथ एडवेंचर स्विमिंग स्नॉर्कलिंग करती नजर आईं। उन्होंने वीडियो के साथ स्नॉर्कलिंग का एक्सपीरियंस भी शेयर किया। ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा, 'जस्ट कीप स्विमिंग, आज जब मैं अपने 50वें जन्मदिन पर आसपास की दुनिया और अपने परिवार को देखती हूं तो मेरी आंखें और दिल आश्चर्य से भर जाता है। इससे फर्क नहीं पड़ता जिंदगी क्या उतार-चढ़ाव लाती है, बस तैरते रहो। रोमांच कभी खत्म नहीं होना चाहिए।' 

यह भी पढ़ें: Gadar 2 TV Premiere: सिनेमाघरों के बाद टीवी पर धूम मचाने आ रही 'गदर 2', जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म?
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed