फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   TVF-The Viral Fever founder/ceo Arunabh Kumar accused of sexual harassment

TVF के फाउंडर पर कई लड़कियों ने लगाए यौन शोषण के आरोप

Tue, 14 Mar 2017 04:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Tue, 14 Mar 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
TVF-The Viral Fever founder/ceo Arunabh Kumar accused of sexual harassment
डिजिटल एंटरटेनमेंट चैनल टीवीएफ (द वायरल फीवर) के सीईओ अरुनाभ कुमार बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। उन पर उन्हीं की कंपनी की एक पूर्व कर्मचारी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है और कहा कि दो साल तक उसने अरुनाम कुमार की कंपनी के साथ काम किया और इस दौरान अरुनाभ ने उसके साथ कई बार छेड़छाड़ की।
विज्ञापन

मुसीबत में फंसे टीवीएफ के फाउंडर अरुनाभ कुमार

TVF-The Viral Fever founder/ceo Arunabh Kumar accused of sexual harassment
'द इंडियन उबर - देट इज टीवीएफ' के नाम से एक ब्लॉग में इस कर्मचारी ने आपबीती बताते हुए लिखा,' मैं 2014 में एक कैफे में टीवीएफ के बॉस अरुनाभ कुमार से मिली थी। हम दोनों बिहार से थे और इसलिए जल्दी घुल-मिल गए। शुरुआती मुलाकात में अरुनाभ ने बस यही पूछा कि तुम कहां से हो और क्या करती हो, कहां रहती हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

टीवीएफ के फाउंडर अरुनाभ कुमार पर लगे यौन शोषण के आरोप, केस दर्ज

TVF-The Viral Fever founder/ceo Arunabh Kumar accused of sexual harassment
arunabh kumar
अपने साथ हुए शोषण के बारे में आगे बताते हुए इस पूर्व कर्मचारी ने लिखा,' छेड़छाड़ का पहला वाकया तब हुआ जब कंपनी में काम करते हुए मुझे 21 दिन हो गए थे। लेकिन बातचीत के दौरान मुझे समझ आ गया कि वो क्या कहना चाह रहे हैं। मैंने कहा अरुनाभ आप बड़े भाई हैं। मेरी तबियत कुछ ठीक नहीं है, क्या करना है बताइए, हम करके घर जाते हैं। इस पर अरुनाभ ने कहा कि मैडम, थोड़ा रोल प्ले करें। ये सुनकर मैं अवाक रह गई।'

इसके बाद तो जैसे ये सिलसिला शुरु हो गया और जहां मौका मिलता अरुनाभ वहीं इस पूर्व कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ करता। इस पूर्व कर्मचारी का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

इस पोस्ट के वायरल होते ही कुछ और महिलाओं ने भी अरुनाभ कुमार पर यौन शोषण के आरोप लगाए है और उनमें से एक कर्मचारी ने तो अपने फेसबुक अकाउंट पर अपने साथ हुई भयानक घटना का जिक्र किया है।




हालांकि टीवीएफ ने एक स्टेटमेंट जारी कर इन सभी आरोपों को नकार दिया है और इन्हें झूठा करार दिया। इतना ही नहीं, टीवीएफ और अरुनाभ कुमार के जो फॉलोर हैं उन्होंने भी इन आरोपों का खंडन किया और अरुनाभ का सपोर्ट किया।

बता दें कि अरुनाभ कुमाक आईआईटी ग्रेजुएट हैं और उन्होंने 2011 में द वायरल फीवर की शुरुआत की थी जो अब काफी पॉपुलर हो चुकी है। इसके दो मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed