फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Tv serial Ziddi Dil Maane Na to go off air in may last week aditya deshmukh reveals the reason behind it

Ziddi Dil Maane Na: जल्द ऑफ एयर होने जा रहा है सीरियल 'जिद्दी दिल माने ना', अभिनेता आदित्य देशमुख ने बताई बड़ी वजह

Tue, 26 Apr 2022 10:23 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 26 Apr 2022 10:23 AM IST
सार

टीवी सीरियल 'जिद्दी दिल माने ना' ऑफ एयर होने जा रहा है। इस सीरियल में आदित्य देशमुख फौजी के किरदार में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Tv serial Ziddi Dil Maane Na to go off air in may last week aditya deshmukh reveals the reason behind it
aditya deshmukh - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी सीरीयल 'जिद्दी दिल माने ना’ के दर्शकों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। यह सीरियल अगले महीने ऑफ एयर होने जा रहा है। 'जिद्दी दिल माने ना' मई महीने के आखिरी हफ्ते में ऑफ एयर हो जाएगा। इस सीरियल में शालीन मल्होत्रा, कावेरी प्रियम और आदित्य देशमुख लीड रोल में नजर आ रहे हैं। ये खबर यकीनन इन स्टार्स के फैंस के लिए काफी बुरी है। इन सब खबरों के बीच अब शो के लीड अभिनेता आदित्य देशमुख ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने शो ऑफ एयर होने की वजह बताई है। 

विज्ञापन


आदित्य देशमुख इस सीरियल में ‘फैजी’ का किरदार निभा रहे हैं और उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि शो ऑफ एयर होने की खबर उनके लिए भी बुरी है। आदित्य देशमुख ने कहा, 'यह शो अपनी स्टोरी लाइन की वजह से मेरे काफी करीब है। साथ ही यह मेरा 25वां शो भी है। शो के ऑफ एयर होने की वजह से हम सब दुखी हैं। लेकिन मेरा मानना है कि हर अंत की नई शुरूआत होती है। शो ऑफ एयर होने की वजह टीआरपी है।' वहीं अब अभिनेता ने बताया कि वह नए प्रोजेक्ट की तलाश में हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aditya Deshmukh (@iamadityadeshmukh)



बता दें कि आदित्य देशमुख का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है। अभिनेता की एक्स गर्लफ्रेंड मनोरंजन जगत का हिस्सा नहीं है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि अभी वह इस मुश्किल समय से बाहर निकलने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। ब्रेकअप के बाद अभिनेता मुश्किल से किसी से बात करते थे। हालांकि, अब वह पूरी तरह ठीक हैं और अपनी लाइफ में आगे बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed