फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   TV producer arrested by mumbai police for harassing actress sent obscene messages to her by fake account

TV: टीवी निर्माता को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभिनेत्री को अश्लील संदेश भेजकर परेशान करने का लगा आरोप

Sat, 21 Jan 2023 02:48 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 21 Jan 2023 02:48 PM IST
सार

निर्माता पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर कथित रूप से एक फर्जी खाता बनाया और अभिनेत्री को अश्लील संदेश भेजा।

विज्ञापन
TV producer arrested by mumbai police for harassing actress sent obscene messages to her by fake account
टीवी निर्माता को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक टीवी निर्माता और अभिनेता को आज मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टीवी निर्माता पर आरोप है कि उन्होंने अभिनेत्री को परेशान किया है। दरअसल, पुलिस ने यह जानकारी आज शनिवार को दी। पुलिस का कहना है कि मुंबई के पश्चिमी उपनगर अंधेरी से 27 साल के टेलीविजन इंडस्ट्री के अभिनेता और निर्माता को गिरफ्तार किया गया है। निर्माता पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर कथित रूप से एक फर्जी खाता बनाया और अभिनेत्री को अश्लील संदेश भेजा।
विज्ञापन

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि बांगुर नगर पुलिस थाने के अधिकारियों ने बीते शुक्रवार को इलाके में तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर पीड़िता का एक फर्जी अकाउंट बनाया था और उसके रिश्तेदारों और दोस्तों को अश्लील संदेश भेजे और अभिनेत्री को बदनाम कर दिया।
विज्ञापन

मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पीड़िता अभिनेत्री ने इस सप्ताह की शुरुआत में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अभिनेत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 354 किसी महिला पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग करना, धारा 506 आपराधिक धमकी और भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Percy Hynes White: नेटफ्लिक्स सीरीज 'वेडनेसडे' के इस एक्टर पर लगा यौन शोषण का आरोप, शो से हटाने की उठी मांग
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed