{"_id":"5b38561c4f1c1bf46e8ba74f","slug":"tv-actress-sonarika-bhadoria-will-seen-new-show-mughal-e-azam","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी की 'पार्वती' अब बनेंगी सलीम की 'अनारकली', मुगल-ए-आजम में जल्द आएंगी नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टीवी की 'पार्वती' अब बनेंगी सलीम की 'अनारकली', मुगल-ए-आजम में जल्द आएंगी नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
टीवी के मशहूर सीरियल 'देवों के देव महादेव' में पार्वती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया एक बार फिर से छोटे परदे पर वापसी करने को तैयार हैं। वह नए शो के साथ बिल्कुल नए अंदजा में दिखने वाली हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो जल्द ही कलर्स चैनल पर नया शो शुरू होने वाला है। नए शो का नाम मुगल-ए-आजम है। इस शो में सोनारिका भदौरिया अनारकली का रोल निभा सकती हैं।
बताया जा रहा है कि मुगल-ए-आजम के मेकर्स ने खुद सोनारिका को अनारकली के रोल के लिए चुना है। वह इस शो में राजा सलीम का रोल निभा रहे एक्टर शाहिर शेख के साथ इश्क फरमाती दिखेंगी। वहीं बात करें इस शो में सोनारिका भदौरिया की प्रतिक्रिया की तो अभी तक उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं बताया है। लेकिन जैसे ही उनके फैंस को पता चला कि सोनारिका एक बार फिर से परदे पर वापसी कर रही हैं तो उनमें शो को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मुगल-ए-आजम जुलाई के आखिरी में प्रसारित हो सकता है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने मशहूर सीरियल 'देवों के देव महादेव' में पार्वती के किरदार से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा वह 'पृथ्वी वल्लभ' सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं।

A post shared by Sonarika Bhadoria (@bsonarika) on