फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   TV actor Pankit Thakker Slams Huma Qureshi for her braless look calls it Indecent And Inappropriate

Huma Qureshi: हुमा कुरैशी के ब्रालेस अवतार पर फूटा इस टीवी एक्टर का गुस्सा, लुक को बताया 'अशोभनीय और अनुचित'

Sat, 13 May 2023 01:59 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 13 May 2023 01:59 PM IST
सार

'दहाड़' स्क्रीनिंग में हुमा कुरैशी के ब्रालेस अवतार पर एक टीवी एक्टर का गुस्सा फूट पड़ा है। एक्टर ने हुमा को सभ्यता का पाठ पढ़ाते हुए फटकार लगाई है। 

विज्ञापन
TV actor Pankit Thakker Slams Huma Qureshi for her braless look calls it Indecent And Inappropriate
हुमा कुरैशी-पंकित ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हुमा कुरैशी ने हाल ही में 'दहाड़' की स्क्रीनिंग में हिस्सा लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं। एक्ट्रेस ने सोनाक्षी सिन्हा की वेब सीरीज की स्क्रीनिंग इवेंट में ब्रालेस अटायर कैरी किया था, जिसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया ट्रोल्स का शिकार होना पड़ा। वहीं, अब हुमा को टेलीविजन एक्टर पंकित ठक्कर ने भी फटकार लगाई है। साथ ही पब्लिक इवेंट में ऐसे लुक को 'अशोभनीय और अनुचित' बताया है। 

विज्ञापन

हुमा कुरैशी के ब्रालेस लुक पर बवाल

टेलीविजन एक्टर पंकित ठक्कर ने एक इंटरव्यू में हुमा कुरैशी के 'दहाड़' स्क्रीनिंग वाले पहनावे पर तंज कसते हुए कहा, 'भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक सेलिब्रिटी के रूप में, मैंने रेड कार्पेट पर और बाहर कई फैशन मोमेंट देखे हैं। हाल ही में, दो एक्ट्रेस ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मेरा ध्यान खींचा, जो हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा हैं। जबकि दोनों एक्ट्रेस अपने-अपने स्टाइल में शानदार लग रही थीं, यह हुमा कुरैशी का बिना ब्रा वाला लुक था जो मुझे अच्छा नहीं लगा, खासकर भारत जैसे रूढ़िवादी समाज में।'

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

पंकित ठक्कर ने लगाई लताड़ 

पंकित ठक्कर ने आगे जोड़ा, 'इसके विपरीत, हुमा कुरैशी ने निर्लज्ज उपस्थिति में अंग का अत्यधिक प्रदर्शन किया जो रूढ़िवादी भारतीय विचारधारा के अनुरूप नहीं था। भारतीय संस्कृति में नैतिक मूल्यों और मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक आयोजन के लिए यह अशोभनीय और अनुचित पहनावा था। इस तरह के कपड़े पहनने से पारंपरिक भारतीय मूल्यों के प्रति विद्रोही और अपमानजनक होने का आभास होता है।' हुमा कुरैशी ने 'दहाड़' की स्क्रीनिंग में प्लंजिंग नेकलाइन वाली प्रिंटेड ड्रेस पहनी थी, जिसे देखकर नेटिजन्स ने उनकी खूब क्लास लगाई।


Parineeti Raghav Engagement Live: राघव-परिणीति की सगाई की तैयारियां तेज, जानें खाने में क्या होगा खास

सोनाक्षी सिन्हा की तारीफ 

वहीं, पंकित ने सोनाक्षी सिन्हा के लुक की तारीफ की और कहा, 'हालांकि आधुनिक फैशन को अपनाना महत्वपूर्ण है, लेकिन भारतीय सांस्कृतिक मानदंडों के प्रति सम्मानजनक तरीके से ऐसा करना भी उतना ही आवश्यक है। इवेंट में सोनाक्षी सिन्हा का पहनावा इस बात का सबूत है और हुमा कुरैशी इस उदाहरण से ध्यान रख सकती हैं ताकि वे उचित ढंग से कपड़े पहन सकें और एक आदर्श बन सकें जिसे युवा देख सकें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed