{"_id":"5770cc9f4f1c1bc97379b250","slug":"tusshar-proudly-announces-the-arrival-of-his-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरोगेसी तकनीक से पिता बने तुषार कपूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सरोगेसी तकनीक से पिता बने तुषार कपूर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर शादी से पहले ही पापा बन गए हैं। तुषार ने बच्चे को गोद नहीं लिया है बल्कि ये उनका अपना बच्चा है। बॉलीवुड में ऐसा पहली बार देखा गया है कि कोई अभिनेता शादी से पहले पिता बना है। दरअसल तुषार कपूर सेरोगेसी और आईवीएफ तकनीक के जरिए पिता बने हैं। तुषार कपूर बेटे के जन्म से बेहद खुश हैं। उन्होंने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है। लक्ष्य जन्म के बाद पूरी तरह ठीक है।
विज्ञापन
तुषार कपूर ने सरोगेसी के जरिए पिता बनने की इच्छा जताई थी। मुंबई के जसलोक अस्पताल में डॉ, फिरूजा पारिख की देखरेख में तुषार के बच्चे का जन्म हुआ है। उन्होंने कहा कि सेलेब्रिटी होते हुए ये तुषार का एक साहसिक निर्णय है।
विज्ञापन
डॉ. फिरुजा का कहना है कि तुषार लगातार बच्चे का हालचाल लेते रहे इसे देखकर वो काफी प्रभावित हुईं। एक तरफ जहां तुषार कपूर बाप बनने से खुश हैं वहीं उनके माता-पिता यानि जितेन्द्र और शोभा भी खुश हैं। जितेन्द्र ने कहा कि तुषार एक बहुत होनहार बेटा है और उन्हें उम्मीद है कि लक्ष्य के लिए वो एक अच्छा पिता होगा।
विज्ञापन
इससे पहले आमिर खान भी सरोगेट मदर के जरिए बाप बन चुके हैं। सरोगेसी के जरिए उन्हें और किरण राव को आजाद नामक बेटा हुआ था। वहीं शाहरुख भी आईवीएफ तकनीक के जरिए आर्यन के पिता बने थे।