फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tunisha Sharma Suicide: Actress last post goes viral says Those who are driven by their Passion Doesnt stop

Tunisha Sharma Suicide: 'जो जुनून के दम पर आगे बढ़ते हैं...' मौत से छह घंटे पहले तुनिशा ने किया था यह पोस्ट

Sat, 24 Dec 2022 06:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 24 Dec 2022 06:54 PM IST
सार

एक्ट्रेस ने 'अलीबाबा: दास्तान ए काबुल' समेत तमाम चर्चित शो के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। 

विज्ञापन
Tunisha Sharma Suicide: Actress last post goes viral says Those who are driven by their Passion Doesnt stop
Tunisha Sharma - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री तुनिशा शर्मा इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। उन्होंने आत्महत्या की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने टीवी सीरियल के सेट पर ही फांसी लगाकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। एक्ट्रेस ने 'अलीबाबा: दास्तान ए काबुल' समेत तमाम चर्चित शो के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाई। अचानक एक्ट्रेस के यूं दुनिया छोड़कर जाने से हर कोई हैरान है। इस बीच उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Aryan Khan: एयरपोर्ट पर आर्यन खान के सलाम का स्टाइल देख यूजर्स बोले, 'किंग खान...'

विज्ञापन

Tunisha Sharma Suicide: Actress last post goes viral says Those who are driven by their Passion Doesnt stop
Tunisha Sharma - फोटो : सोशल मीडिया

तुनिशा शर्मा ने मौत से महज छह घंटे पहले अपना आखिरी पोस्ट साझा किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह साइड पोज देती नजर आ रही हैं। इसके साथ तुनिशा शर्मा ने कैप्शन में लिखा,'जो जुनून के दम पर आगे बढ़ते हैं, वो रुकते नहीं हैं।' उनका आखिरी पोस्ट देखकर इस बात का साफ अंदाजा हो रहा है कि वह एक मजबूत इरादों वाली शख्सियत थीं। उनकी मौत पर फैंस को तगड़ा झटका लगा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tunisha Sharma (@_tunisha.sharma_)

Tunisha Sharma Suicide: Actress last post goes viral says Those who are driven by their Passion Doesnt stop
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

तुनिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। इंस्टाग्राम पर वह अक्सर अपनी स्टाइलिश फोटोज शेयर करती नजर आती थीं। बता दें कि एक्ट्रेस का जन्म 4 जनवरी 2022 को चंडीगढ़ में हुआ था। टीवी सीरियल्स के साथ-साथ वह फिल्मों में भी अभिनय का जादू चला चुकी थीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tunisha Sharma (@_tunisha.sharma_)

विज्ञापन

Tunisha Sharma Suicide: Actress last post goes viral says Those who are driven by their Passion Doesnt stop
तुनिशा शर्मा - फोटो : insta

बता दें कि तुनिशा की उम्र महज 20 साल थी। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी और 'भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप' सीरियल से डेब्यू किया था। फिलहाल, एक्ट्रेस की आत्महत्या करने की वजह सामने नहीं आई है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तुनिशा का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिवाड़ी के अस्पताल भेजा गया है।
Kamal Haasan: राहुल गांधी को मिला साउथ सुपरस्टार कमल हासन का साथ, भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed