फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   South Superstar Kamal Haasan Joins Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Said I am here as an Indian

Kamal Haasan: राहुल गांधी को मिला साउथ सुपरस्टार कमल हासन का साथ, भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल

Sat, 24 Dec 2022 06:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 24 Dec 2022 06:42 PM IST
सार

कमल हासन हाल ही में फिल्म 'विक्रम' में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था। साउथ के साथ हिंदी दर्शकों ने भी इस फिल्म को बहुत पसंद किया था। 

विज्ञापन
South Superstar Kamal Haasan Joins Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Said I am here as an Indian
कमल हासन, राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। उनके इस यात्रा में अब तक कई सेलिब्रिटीज दिख चुके हैं। वहीं, अब इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार कमल हासन का भी नाम जुड़ गया है। राहुल की यह यात्रा 108 दिनों बाद शनिवार (24 दिसंबर) को दिल्ली पहुंची जहां सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के अलावा कमल हासन भी शामिल हुए। बता दें कि यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। अब तक राहुल गांधी इस यात्रा में 3000 किलोमीटर पैदल चल चुके हैं।

विज्ञापन

Rajeeta Kochhar Passed Away: नहीं रहीं दिग्गज अदाकारा रजिता कोचर, मुंबई में ली आखिरी सांस

विज्ञापन

South Superstar Kamal Haasan Joins Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Said I am here as an Indian
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
'इंडियन हूं इसलिए यहां आया'

इस बारे में कमल हासन ने कहा, "कई लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं यहां क्यों हूं। मैं यहां एक इंडियन होने के नाते यहां पर हूं। मेरे पिता कांग्रेसी थे। मेरी अलग-अलग विचारधाराएं थीं और मैंने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी शुरू की, लेकिन जब देश की बात आए, तो सभी राजनीतिक दलों को पार्टी लाइन धुंधली करनी पड़ेगी। मैंने उस लाइन को धुंधला कर दिया और यहां आ गया। उन्होंने आगे कहा, ''मैं शीशे के सामने खड़ा हुआ और खुद से कहा- यही वह वक्त है जब देश को मेरी सबसे ज्यादा जरूरत है। तभी मेरे अंदर से एक आवाज आई 'कमल... भारत को तोड़ने में मदद मत करो, एकजुट होने में मदद करो'।"

South Superstar Kamal Haasan Joins Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Said I am here as an Indian
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में आएंगे नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो कमल हासन हाल ही में फिल्म 'विक्रम' में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था। साउथ के साथ हिंदी दर्शकों ने भी इस फिल्म को बहुत पसंद किया था। वहीं, उनके आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द 'इंडियन 2' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन एस. शंकर कर रहे हैं। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 
Hrithik Roshan: पायलट की जगह सेंटा क्लॉज बने ऋतिक रोशन, सेना के अधिकारियों को बांटे तोहफे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed