{"_id":"5e1c2e2c8ebc3e881043b01b","slug":"tumhari-sulu-director-suresh-triveni-will-work-with-vikram-malhotra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'तुम्हारी सुलु' के निर्देशक की लगी 'लॉटरी', इस प्रोडक्शन हाउस के साथ साइन की ये बड़ी डील","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'तुम्हारी सुलु' के निर्देशक की लगी 'लॉटरी', इस प्रोडक्शन हाउस के साथ साइन की ये बड़ी डील
Mon, 13 Jan 2020 02:15 PM IST
anand anand
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Mon, 13 Jan 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
Suresh Triveni
- फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म 'तुम्हारी सुलु' से हिंदी सिनेमा जगत में दमदार दस्तक दर्ज कराने वाले निर्देशक सुरेश त्रिवेणी के हाथ तीन बड़े प्रोजेक्ट्स लग चुके हैं। सुरेश त्रिवेणी ने अपनी अगली फीचर फिल्मों का सह-निर्माण और निर्देशन के लिए विक्रम मल्होत्रा की अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिलाया है। वह अपने क्रिएटिव जीनियस (रचनात्मक प्रतिभा) को भी इन प्रोजेक्ट्स का क्रिएटिव निर्देशक के तौर हिस्सा बनाने वाले हैं।
विज्ञापन
कहानी पर काम चालू
फिल्मों से जुड़ी जो महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है उसके अनुसार इन फिल्मों की शूटिंग 2020 से लेकर 2021 के बीच में शुरू होगी। इन तीनों ही फिल्मों की कहानी पर काम चल रहा है। इनमें से जहां एक फिल्म इमोशनल थ्रिलर होगी तो वहीं दूसरी कॉमेडी ड्रामा फिल्म होगी। इन फिल्मों के जरिए सुरेश निर्देशक के तौर पर अपने करियर ग्रॉफ को निश्चित तौर पर सफलता की बुलंदियों पर ले जाना चाहेंगे। वहीं अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट के लिए भी यह फिल्में टर्निग पाइंट साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन
Suresh Triveni
- फोटो : amar ujala mumbai
पहली ही फिल्म से चर्चा में सुरेश
गौरतलब है कि सुरेश की पहली ही फिल्म 'तुम्हारी सुलु' ने शानदार सफलता दर्ज की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से लेकर समीक्षकों की प्रतिक्रियाओं में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल की और साल 2017 की सबसे चर्चित फिल्मों की सूची में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गई। फिल्म को विभिन्न पुरस्कार समारोह में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस फिल्म के जरिए सुरेश ने मोस्ट प्रॉमिसिंग डेब्यू डायरेक्टर का स्क्रीन अवार्ड भी अपने नाम किया था। सुरेश फिल्मों के साथ ही विज्ञापन की दुनिया में भी जाना पहचाना नाम हैं। वह लगातार विभिन्न ब्रांड और एजेंसी के लिए पुरस्कृत कैंपेन का हिस्सा रह चुके हैं।
पढ़ें: तापसी पन्नू को मिली दोहरी खुशी, हिंदी के बाद मिला तमिल सिनेमा का सम्मान