फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tum Mere Ho Trailer Out Gurmeet Choudhary And Isha Malviya Film To Release On October 23

तुम मेरे हो ट्रेलर: इश्क, दर्द और एक्शन से भरपूर है गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की फिल्म, इस दिन होगी रिलीज

Fri, 09 Oct 2026 04:47 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 09 Oct 2026 04:47 PM IST
सार

Tum Mere Ho Trailer: अभिनेता गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की आने वाली फिल्म 'तुम मेरे हो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जानिए कैसा है ट्रेलर और कब रिलीज होगी फिल्म। 

विज्ञापन
Tum Mere Ho Trailer Out Gurmeet Choudhary And Isha Malviya Film To Release On October 23
फिल्म तुम मेरे हो - फोटो : इंस्टाग्राम @guruchoudhary

विस्तार

गुरमीत चौधरी जल्द ही फिल्म 'तुम मेरे हो' में ईशा मालवीय के साथ नजर आएंगे। आशीष पांडा द्वारा निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर मेकर्स ने आज जारी कर दिया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। जानिए फिल्म के बारे में पूरी जानकारी। 
विज्ञापन


बॉलीवुड डेब्यू कर रहीं ईशा
फिल्म 'तुम मेरे हो' के साथ एक्ट्रेस ईशा बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं, गुरमीत इस फिल्म के जरिए पहली बार बतौर निर्माता भी अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं। दोनों एक्टर्स फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। इससे पहले गुरमीत और ईशा कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

Tum Mere Ho Trailer Out Gurmeet Choudhary And Isha Malviya Film To Release On October 23
फिल्म तुम मेरे हो - फोटो : इंस्टाग्राम @guruchoudhary
क्या है ट्रेलर में खास? 
शुक्रवार को फिल्म 'तुम मेरे हो' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। फिल्म के ट्रेलर में रोमांस, इमोशन और एक्शन की झलक देखने को मिल रही है। ट्रेलर की शुरुआत में खूबसूरत लव स्टोरी शुरू होती दिखती है, लेकन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है। उसके बाद कई मोड़ देखने को मिलते हैं, जिसमें हार्ट-ब्रेक और एक्शन से भरे सीन्स नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें- संध्या मृदुल: अभिनेत्री का क्रिप्टिक पोस्ट, क्या नाना-तनुश्री केस पर दिया बड़ा बयान? सोशल मीडिया पर मचा बवाल

ट्रेलर के आखिर के सीन में दोनों अलग होते दिखते हैं। इससे एक सस्पेंस भरी स्टोरी समझ आती है। ट्रेलर सामने आने के बाद दर्शकों को फिल्म की कहानी और दोनों कलाकारों के किरदारों को करीब से जानने का मौका मिला है।
विज्ञापन

Tum Mere Ho Trailer Out Gurmeet Choudhary And Isha Malviya Film To Release On October 23
फिल्म तुम मेरे हो - फोटो : इंस्टाग्राम @guruchoudhary
कब रिलीज होगी फिल्म? 
फिल्म का निर्देशन आशीष पांडा ने किया है। गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की फिल्म 'तुम मेरे हो' 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

देखिए ट्रेलर- 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gurmeet Choudhary (@guruchoudhary)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed