{"_id":"888ca83a-9ce6-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"tum-ki-ho-from-aashiqui-2-hit-on-you-tube","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 लाख से ज्यादा लोग देख चुके 'आशिकी 2' का वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
18 लाख से ज्यादा लोग देख चुके 'आशिकी 2' का वीडियो
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 04 Apr 2013 11:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक मोहित सूरी की आने वाली फिल्म 'आशिकी 2' का 'तुम ही हो' गीत यू ट्यूब पर जबरदस्त हिट हुआ है।
विज्ञापन
बीते 10 दिनों के अंदर इस गीत को 1,852, 947 हिट्स मिल चुके हैं।
इस रोमांटिक गीत को अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया गया है।
फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी इस गीत को खूब पसंद किया जा रहा है। इन साइटों पर गाने के वीडियो खूब शेयर किए जा रहे हैं।
'आशिकी 2' के इस चर्चित गाने को अर्जित सिह ने आवाज दी है, जबकि मिथुन ने कंपोज किया है। इस गीत का प्रोमो 23 मार्च को जारी हुआ था।
'आशिकी 2' फिल्मकार महेश भट्ट की साल 1990 की ब्लॉकबस्टर हिट 'आशिकी' का रिमेक है।
देखें गाने का वीडियो