फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tu Jhooti Main Makkar actor Ranbir Kapoor Talk About Biopic Of Kishore Kumar Said it might be his next film

Ranbir Kapoor: किशोर कुमार की बायोपिक पर रणबीर कपूर ने किया खुलासा, बोले-मेरी अगली फिल्म हो सकती है

Tue, 28 Feb 2023 07:47 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 28 Feb 2023 07:47 PM IST
सार

रणबीर कपूर ने किशोर कुमार को लेकर कहा कि वह पिछले 11 साल से लीजेंड की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि डायरेक्टर अनुराग बसु इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और मैं उम्मीद करता हूं कि किशोर कुमार की बायोपिक मेरी अगली फिल्म होगी। 

विज्ञापन
Tu Jhooti Main Makkar actor Ranbir Kapoor Talk About Biopic Of Kishore Kumar Said it might be his next film
ranbir kapoor On Kishore Kumar - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में रणबीर कपूर का नाम भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर काफी चर्चा में था। अफवाहों के मुताबिक एक्टर सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आ सकते हैं। हालांकि उन्होंने इससे इनकार किया है। साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने नाम किशोर कुमार की बायोपिक को लेकर बात की है। 

विज्ञापन


11 साल से कर रहे हैं किशोर कुमार की बायोपिक पर काम
दरअसल, तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन के दौरान एक्टर से सौरव गांगुली और किशोर कुमार की बायोपिक को लेकर सवाल पूछा गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में रणबीर ने बात करते हुए कहा कि दादा एक ऐसी शख्सियत हैं, जिनकी बायोपिक कौन नहीं करना चाहेगा,लेकिन यह फिल्म मुझे ऑफर नहीं की गई है। साथ ही उन्होंने किशोर कुमार को लेकर कहा कि वह पिछले 11 साल से लीजेंड की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि डायरेक्टर अनुराग बसु इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और मैं उम्मीद करता हूं कि किशोर कुमार की बायोपिक मेरी अगली फिल्म होगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह ने अकबर के दूसरा धर्म शुरू करने को लेकर कही बड़ी बात, बोले-यह एक दम बकवास है

तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन में व्यस्त हैं रणबीर
आपको बता दें कि रणबीर कपूर इन बायोपिक फिल्मों से पहले बॉलीवुड कलाकार संजय दत्त की बायोपिक संजू में नजर आ चुके हैं। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। वहीं, इन दिनों वह अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को लेकर काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया है।

Anupam Kher: अनिल कपूर को गले लगाते हुए अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो, कहा- ऐसे मिल रहे हैं जैसे एक साल से...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed