सामने आया सनी लियोनी की न्यूड तस्वीरों का सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसे-जैसे फिल्मों में सनी लियोनी की लोकप्रियता बढ़ रही है, वैसे-वैसे उनके विरोधियों में डर भी पैदा हो रहा है। नतीजा यह कि वे इस पोर्न स्टार के अतीत की तस्वीरों से खेल रहे हैं और गंदे मजाक कर रहे हैं।
हाल में ही सनी के एक पार्टी में पोल डांस और स्ट्रीपटीज परफॉरमेंस की तस्वीरें सोशल मीडिया में आ गईं और कहा गया कि वह पैसों के लिए भारत में ये शो करने लगी हैं। इन तस्वीरों के साथ बताया गया कि सनी ने 18 अप्रैल को मुंबई-पुणे हाइवे पर हीरा व्यापारियों की एक प्राइवेट पार्टी में गंदा डांस किया और इसके लिए 40 लाख रुपये लिए।
मुंबई की नहीं हैं ये तस्वीरें
अब इसकी सच्चाई सामने आ गई है। असल में ये तस्वीरें मकाऊ में 2012 में एक डांस शो की हैं। जिसकी पार्टी में सनी ने पोल डांस और स्ट्रीपटीज किया था। वैसे यह सच है कि यह डांस उन्होंने सूरत-मुंबई के हीरा व्यापारियों के आगे किया था, जिन्हें एक बड़ी कंपनी एंटरटेनमेंट के लिए विदेश के लिए गई थी।
उस वक्त ये व्यापारी सनी का एडल्ट रूप देख कर भौचक्के रह गए थे क्योंकि उन्होंने इससे पहले सनी को बिग बॉस के शो में टीवी पर घरों में देखा था।खैर, उधर सनी के पति डेनियर वेबर ने भी कहा है कि सनी 18 अप्रैल को फिल्म ‘टीना और लोलो’ की शूटिंग कर रही थीं। इसके बाद उन्होंने एक स्टोर के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।
सनी नाराज हैं इस घटनाक्रम से
अपने अज्ञात शत्रुओं को चुनौती देते हुए सनी ने ट्विटर पर लिखा है, ‘जो भी तुम करना चाहते हो करते रहो और मेरे बारे में झूठी बातें लिखते रहो। इस नफरत से मैं सिर्फ आगे बढ़ूंगी और खूब मेहनत करूंगी। खुद के प्रति मैं ईमानदार रहूंगी और वह लक्ष्य हासिल करूंगी जो मेरी नजरों के सामने है। मैं कभी भी तुम्हारे कारण नीचे नहीं गिरूंगी।’