फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   TRP List Of Cinema Kesari Baahubali Hum Saath Saath Hain Kanchana Houseful 4

TRP of Cinema: मुफ्त वालों ने देखी 'केसरी', पैसे देकर फिल्म देखने वालों की पसंद बनी 'बाहुबली'

Fri, 09 Oct 2020 01:24 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 09 Oct 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
TRP List Of Cinema Kesari Baahubali Hum Saath Saath Hain Kanchana Houseful 4
बाहुबली 2 और केसरी - फोटो : File Photo

देश में टीवी चैनलों और उन पर चलने वाले कार्यक्रमों का विश्लेषण करके आंकड़े प्रदान करने वाली कंपनी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने पिछले हफ्ते का डाटा जारी कर दिया है। नए आंकड़ों के हिसाब से देशभर में अब भी अभिनेता प्रभास और अनुष्का शेट्टी की फिल्म 'बाहुबली- द कंक्लूजन' की धाक जमी हुई है। मुफ्त में टीवी देखने वाले उपभोक्ताओं को अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' ने लुभाया तो पैसे खर्च करने वाले चैनल देखने वालों के बीच 'बाहुबली 2' ही छाई रही।

विज्ञापन


देशभर में हिंदी भाषी चैनलों पर पिछले हफ्ते सिर्फ दक्षिण भारतीय फिल्मों का ही क्रेज रहा। लेकिन, इस बार कुछ हिंदी फिल्में भी टॉप फाइव में जगह बनाने में कामयाब रहीं। देश में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में पहले नंबर पर सोनी मैक्स की 'बाहुबली- द कंक्लूजन' रही तो दूसरा नंबर स्टार गोल्ड पर आईपीएल ने पाया। अक्षय कुमार ने भी टीवी दर्शकों पर प्रभाव छोड़ा और तीसरा नंबर उनकी फिल्म 'केसरी' को मिला। चौथे नंबर पर  फिल्म 'केजीएफ' रही तो पांचवां नंबर सलमान खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, सोनाली बेंद्रे आदि कलाकारों से सजी फिल्म 'हम साथ साथ हैं' लोगों की पसंद बनी।

विज्ञापन

TRP List Of Cinema Kesari Baahubali Hum Saath Saath Hain Kanchana Houseful 4
'बाहुबली' - फोटो : Twitter

टीवी पर पैसे देकर देखे जा सकने वाले चैनलों पर देखे जाने वाले प्रोग्रामों की लिस्ट में सोनी मैक्स चैनल पर आई फिल्म 'बाहुबली- द कंक्लूजन' ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे नंबर पर स्टार गोल्ड पर आईपीएल सबसे ज्यादा देखा गया। तीसरे नंबर पर जी सिनेमा पर आई फिल्म 'हम साथ साथ हैं' लोगों की पहली पसंद बनी। इसी तरह चौथे नंबर पर स्टार गोल्ड पर आई अक्षय कुमार, रितेश देशमुख की फिल्म 'हाउसफुल 4' को दर्शकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया। और, पांचवा नंबर अनुपम खेर और देव पटेल की फिल्म 'होटल मुंबई' को मिला। यह फिल्म भी जी सिनेमा पर प्रसारित हुई।

मुफ्त में देखे जाने वाले चैनलों पर अक्षय कुमार का बोलबाला रहा। इन चैनलों में जी अनमोल सिनेमा पर पिछले हफ्ते प्रसारित हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' पहले नंबर पर रही। बाकी बचे चारों स्थानों में तीन फिल्में साउथ की डब की हुई फिल्मों का रहा। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 1' रही तो तीसरा नंबर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'डीजे' ने पाया। इसी तरह चौथा नंबर शाहरुख खान की फिल्म 'बादशाह' ने लिया तो पांचवां और अंतिम नंबर पर दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर फ्रेंचाइजी 'कंचना' के नाम वाली फिल्म रही।

पढ़ें: Amitabh Bachchan Birthday: बिग बी के घर के बाहर रविवार को रहेगी पुलिस की कड़ी चौकसी, शुरू हुए ये इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed