Ileana D'Cruz: जब इलियाना से उनकी वर्जिनिटी को लेकर किया था सवाल, एक्ट्रेस ने ट्रोल्स को दिया था मुंहतोड़ जवाब
एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज अपनी प्रेग्नेंसी की वजग से चर्चा में हैं। शादी से पहले उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है।
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज अपनी प्रेग्नेंसी की वजग से चर्चा में हैं। शादी से पहले उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। इलियान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की है।
एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, "जल्द आ रहा है। आपसे मिलने के लिए इंतजार नहीं कर सकती मेरी नन्ही जान।" उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। लोग यह जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि इस बच्चे का पिता कौन है, लेकिन एक्ट्रेस ने अभी तक अपने रिश्ते के बारे में कुछ कहा नहीं है।
View this post on Instagram
इंडस्ट्री की बाकी एक्ट्रेसस की तरह इलियाना डिक्रूज भी ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं। साल 2019 में एक्ट्रेस ने आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के पूछे गए सवालों के जवाब दिए थे। इस दौरान लोगों ने उनसे उनकी वर्जिनिटी को लेकर सवाल किए थे, जिसका एक्ट्रेस ने मुहंतोड़ जवाब दिया था।
एक सोशल मीडिया यूजर ने पूछा, "यार... तुमने अपनी वर्जिनिटी कब खोई..?", जिस पर एक्ट्रेस भड़क गईं और लिखा, "वाह, नोसी, बहुत कुछ? तुम्हारी मां क्या कहेगी?" इसके बाद उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया और कैप्शन लिखा, "उनकी राय और वे क्या सोचते हैं कि आप क्या हैं। आप उनकी खामियों से नहीं बने हैं, आप अपने खुद के डार्कनेस और लाइट के वजह से स्टार बने हैं।"
यह भी पढ़ें- KL Rahul Birthday: अथिया शेट्टी ने खास अंदाज में मनाया केएल राहुल का बर्थडे, रोमांटिक फोटोज शेयर कर कही यह बात