फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Trivikram Srinivas begins casting for next mythological film with pushpa 2 actor allu arjun reports

Allu Arjun: त्रिविक्रम श्रीनिवास ने शुरू की अगली फिल्म के लिए कास्टिंग, अल्लू अर्जुन के साथ बनेगी किसकी जोड़ी?

Mon, 24 Feb 2025 08:12 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 24 Feb 2025 08:12 AM IST
सार

साउथ निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ माइथोलॉजिकल फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका प्री-प्रोडक्शन हैदराबाद में चल रहा है। वहीं, अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन
Trivikram Srinivas begins casting for next mythological film with pushpa 2 actor allu arjun reports
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

विस्तार

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' की ब्लॉकबस्टर सफलता का जश्न मना रहे हैं। वहीं, इसके साथ ही अभिनेता ने अपनी आने वाली फिल्मों पर भी काम शुरू कर दिया है। अल्लू अर्जुन अगली बार साउथ निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास की फिल्म में नजर आएंगे, जो माइथोलॉजिकल फिल्म होगी। वहीं, अब इस फिल्म के बारे में दिलचस्प अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

फिल्म के लिए कास्टिंग शुरू
त्रिविक्रम श्रीनिवास की फिल्म का प्री-प्रोडक्शन हैदराबाद में तेजी से चल रहा है। वहीं, अब खबर सामने आई है कि त्रिविक्रम श्रीनिवास ने फिल्म की कास्टिंग शुरू कर दी है। निर्देशक ने इस फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं को निभाने के लिए कुछ लोकप्रिय कलाकारों से संपर्क किया है। हालांकि, उन कलाकारों के नाम या किसी किरदार का खुलासा नहीं हुआ है।
Sameer Anjaan: जन्म के 23 साल बाद पिता से मिले समीर अनजान, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में गीतकार का नाम दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म का निर्माण
हालांकि, इस खबर पर निर्देशक की ओर से आधिकारिक मुहर लगनी बाकी है। यह भी 'पुष्पा 2' की तरह ही 'अखिल भारतीय फिल्म' होगी। अब यह देखना होगा कि इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ किस कलाकार की जोड़ी बनती है। हिंदी सिनेमा के कई नामचीन नाम इस फिल्म में अहम भूमिका निभा सकते हैं। सीतारा एंटरटेनमेंट इस फिल्म को बड़े पैमाने पर निर्मित करेगा, जिसमें नागा वामसी इसके निर्माण की देखरेख करेंगे।

विज्ञापन

फिल्म के लिए सावधानी बरत रहे हैं त्रिविक्रम
दूसरी ओर त्रिविक्रम की पिछली फिल्म गुंटूर करम उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और बॉक्स ऑफिस पर औसत से भी कम प्रदर्शन करने वाली फिल्म रही। खबर है कि वह अल्लू अर्जुन के साथ अपनी आगामी फिल्म की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं। वहीं, अल्लू अर्जुन और सुकुमार की फिल्म 'पुष्पा 2' ने दुनियाभर में 1800 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed