फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sameer Anjaan Birthday UnKnown Facts About Lyricist Career And Life In Bollywood

Sameer Anjaan: जन्म के 23 साल बाद पिता से मिले समीर अनजान, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में गीतकार का नाम दर्ज

Mon, 24 Feb 2025 08:01 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 24 Feb 2025 08:01 AM IST
सार

बॉलीवुड फिल्मों से अगर गीत या गाने हटा दिए जाएं तो इनको देखने का रोमांच खत्म हो जाएगा। गीतों को लिखने वाले गीतकार, शब्दों के जरिए हर तरह की भावनाओं को बड़ी खूबसूरती से बयां करते हैं। कई गीत तो सदाबहार बन जाते हैं। ऐसे ही गीत लिखने वाले एक गीतकार समीर अनजान भी हैं। वे बॉलीवुड में लंबे समय से सक्रिय हैं, बॉलीवुड फिल्मों के लिए बेहतरीन गीत लिख चुके हैं। 

विज्ञापन
Sameer Anjaan Birthday UnKnown Facts About Lyricist Career And Life In Bollywood
गीतकार समीर अनजान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समीर अनजान बॉलीवुड के जाने-माने गीतकार हैं। वह साल 1980 से हिंदी फिल्मों के लिए गीत लिख रहे हैं। अब तक समीर अनजान लगभग 4 हजार से अधिक गीत लिखे चुके हैं, इतने गीत लिखने के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। आज समीर अनजान का जन्मदिन (24 फरवरी 1958) है। इस मौके पर जानिए, गीतकार समीर अनजान के करियर, जिंदगी से जुड़ी खास बातें। 

विज्ञापन

 

संगीतकार नदीम-श्रवण संग जमी जोड़ी
उत्तरप्रदेश से मुंबई गीतकार बनने का सपना लिए समीर अनजान आए लेकिन उन्हें शुरुआती दौर में काफी संघर्ष करना पड़ा। एक लंबे वक्त के बाद उन्हें आमिर खान की फिल्म ‘दिल’ मिली। इस फिल्म ने उन्हें बतौर गीतकार पहचान दी। साथ ही उन्हें फिल्म ‘आशिकी’ ने तो बॉलीवुड में बतौर गीतकार पूरी तरह से स्थापित कर दिया। समीर अनजान ने ‘आशिकी’ में नदीम-श्रवण की संगीतकार जोड़ी के साथ काम किया। इसके बाद इन तीनों ने मिलकर बेहतरीन गीत बॉलीवुड फिल्मों के लिए बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड की तीन पीढ़ियों के लिए गीत लिखे 
समीर अनजान ने लगभग 500 फिल्मों के लिए अब तक गीत लिखे हैं। इन फिल्मों में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन तक की फिल्में शामिल हैं। इस तरह देखा जाए तो समीर ने बॉलीवुड की तीन पीढ़ियों के लिए गीत लिखे हैं। यह बात किसी भी गीतकार के लिए बड़ी उपलब्धि हो सकती है।

समय के साथ खुद को बदला 
गीतकार के तौर पर समीर अनजान आज भी प्रासंगिक हैं क्योंकि वह वक्त के साथ खुद के गीतों को बदलते रहे। एक तरफ वह फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ में ‘मुझे माफ करना ऊं साईं राम’ गीत लिखते हैं, वहीं ‘धूम 2’ में ‘क्रेजी किया रे’ गीत भी लिख लेते हैं। फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ में ‘खींच मेरी फोटो’ जैसे गाने भी समीर ने लिखे हैं। 

विज्ञापन

समीर अनजान के जीवन से जुड़े अनसुने किस्से 
समीर अनजान को गीतकार के तौर पर श्रोता अच्छी तरह जानते हैं। लेकिन उनके निजी जीवन से जुड़ी कम ही बातें दर्शकों को पता हैं। जानिए, समीर अनजान के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें। 

  • समीर अनजान अपने पिता लाला जी पांडे उर्फ अनजान साहब से जन्म के 23 साल बाद मिले। यह सुनकर किसी को भी अजीब लग सकता है। एक इंटरव्यू में समीर अनजान ने इस बात का जिक्र था। दरअसल, उनके पिता भी गीतकार थे और मुंबई में करियर बनाने आए। ऐसे में 23 साल समीर को पिता के साथ रहने का मौका नहीं मिला, उनका पालन-पोषण दादा शिवनाथ पांडे ने किया। समीर के पिता को लगभग 17 साल से अधिक का समय इंडस्ट्री में सेट होने में लगा।
  • समीर अनजान गीतकार बनने से पहले एक सरकारी बैंक में नौकरी ज्वाइन कर चुके थे। लेकिन उनका उस काम में मन नहीं लगा। ऐसे में दो दिन में ही समीर अनजान ने नौकरी छोड़ दी। साथ ही तय कर लिया कि गीतकार बनने के लिए मुंबई जाएंगे।
  • बैंक की नौकरी छोड़ने के बाद समीर 500 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे। कई सालों तक गीतकार बनने के लिए संघर्ष किया। लगभग नौ साल के बाद उन्हें एक फिल्म ‘दिल’ मिली, इसके लिए समीर ने गाने लिखे, जिसके बाद उनकी किस्मत बॉलीवुड में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed