{"_id":"65434d439bee689a66032ccf","slug":"trisha-says-working-with-thalapathy-vijay-in-lokesh-kanagaraj-film-leo-was-like-coming-home-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo: 'उनके साथ स्क्रीन शेयर करना घर वापस आने जैसा है', लियो में विजय संग काम करने पर बोलीं तृषा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Leo: 'उनके साथ स्क्रीन शेयर करना घर वापस आने जैसा है', लियो में विजय संग काम करने पर बोलीं तृषा
Thu, 02 Nov 2023 12:48 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:48 PM IST
सार
साउथ की दिग्गज अभिनेत्री तृषा अपनी हालिया रिलीज फिल्म लियो को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है। लियो बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता के झंडे गाड़ रही है।
विज्ञापन
तृषा और दलपति विजय
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
साउथ की दिग्गज अभिनेत्री तृषा अपनी हालिया रिलीज फिल्म लियो को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है। लियो बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता के झंडे गाड़ रही है। इस साल तृषा की दो फिल्मों ने दर्शकों के बीच धमाल मचाया है, जिनमें मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन: II' और विजय की 'लियो' शामिल है। अब हाल ही में, अभिनेत्री तृषा ने लियो में विजय के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है अभिनेता को सुपरस्टार भी बताया है।
लियो में विजय संग काम करने पर बोलीं तृषा
तृषा ने अपने हालिया इंटरव्यू में विजय संग काम करने के अपने अनुभव का खुलासा करते हुए कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो, जब आपने किसी एक व्यक्ति के साथ इतनी सारी फिल्में की हैं तो आप एक कंफर्ट लेवल पर आ जाते हैं। अब जब लोग पूछते रहे हैं कि वे हमें फिर से स्क्रीन पर एक साथ कब देखेंगे। तो यह सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई थी कि लोगों को हमारी केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। इसलिए इस फिल्म में लोगों ने हमारी जोड़ी को काफी पसंद किया था।'
विज्ञापन
इन फिल्मों में साथ आए नजर
बता दें कि तृषा और विजय ने गिल्ली, 96, कुरुवी और थिरुपाची जैसी लोकप्रिय फिल्मों में साथ काम किया है। उनका आखिरी सहयोग कुरुवी था, जो 2008 में रिलीज हुई थी। उनकी नई फिल्म लियो वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की कगार पर है।

Salman Khan: स्कूल में बेत से होती थी पिटाई, सलमान बोले उसी की वजह से आज यहां खड़ा हूं
विज्ञापन
अभिनेता के साथ काम करना घर वापस आने जैसा है
तृषा ने आगे कहा, 'मैं पहली बार विजय से तब मिली थी, जब मैं 19 या 20 साल की थी। इसलिए, जब आप किसी के साथ 20 वर्षों से अधिक दोस्ती का रिश्ता निभा रहे होते है और फिर उनके साथ काम करने का मौका मिलता है तो लगता है कि आप घर वापस आ गए हो। हमारे बीच की जो दोस्ती है, उसका लोकेश ने फिल्म लियो में भरपूर रूप से उठाया है।'Matthew Perry: नशीले पदार्थों के ओवरडोज से नहीं गई मैथ्यू पेरी की जान, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा