फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   As Per Reports Matthew Perry Did Not Have fentanyl or methamphetamine In His System At Time Of Death

Matthew Perry: नशीले पदार्थों के ओवरडोज से नहीं गई मैथ्यू पेरी की जान, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Thu, 02 Nov 2023 12:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 02 Nov 2023 12:13 PM IST
विज्ञापन
As Per Reports Matthew Perry Did Not Have fentanyl or methamphetamine In His System At Time Of Death
मैथ्यू पेरी - फोटो : सोशल मीडिया

'फ्रेंड्स' में चैंडलर बिंग की भूमिका निभाने वाले अभिनेता मैथ्यू पेरी 28 अक्तूबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन से प्रशंसक सदमे में हैं। हर कोई मौत की वजह जानना चाहता है। आशंका जताई जा रही थी कि किसी नशीले पदार्थ या दवा की ओवरडोज की वजह से मैथ्यू की जान गई। मगर, ईवनिंग स्टैंडर्ड की रिपोर्ट क मुताबिक फेंटेनाइल की ओवरडोज मैथ्यू पेरी के निधन की वजह नहीं थी।

विज्ञापन


अभी जांच जारी 
अभिनेता की शुरुआती टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट का हवाला देते हुए आउटलेट ने जानकारी दी है कि 54 वर्षीय एक्टर के निधन के समय उनके शरीर में फेंटेनाइल या मेथामफेटामाइन नहीं था।हालांकि, यह अभी तक तय नहीं किया गया है कि किसी अन्य दवा की वजह से से अभिनेता की जान नहीं गई।
विज्ञापन

Kangana Ranaut: PM को भगवान श्री कृष्ण का अवतार मानती हैं कंगना, बोलीं- उनका जन्म देश के उद्धार के लिए हुआ है
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्तृत रिपोर्ट आने में लगेगा वक्त
बता दें कि यह जानकारी लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल परीक्षक के कार्यालय की ओर से दिए गए बयान के एक दिन बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि मैथ्यू पेरी के शव का परीक्षण पूरा हो चुका है, लेकिन उनकी मृत्यु की सही वजह टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट सामने आने के बाद पता चलेगी, जिसमें कई सप्ताह लग सकते हैं।
SWA: तकनीकी समस्या के कारण ऑनलाइन अपनी रचनाओं का पंजीकरण नहीं करा पाएंगे लेखक,अभी सिर्फ ऑफलाइन सुविधा

परिवार ने दुख जताते हुए कही थी यह बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैथ्यू पेरी को उनके लॉस एंजिल्स स्थित घर में बाथटब में डूबने से मृत पाया गया। अभिनेता के निधन के बाद उनके परिवार ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि वे सभी उनकी ट्रेजिक डेथ से बुरी तरह टूट गए हैं। पेरी के परिवार ने कहा, 'उनके फैंस और शुभचिंतक उनके लिए बहुत मायने रखते हैं। हम अपने प्यारे बेटे और भाई के यूं अचानक चले जाने से सदमे में हैं। एक अभिनेता और दोस्त दोनों के रूप में मैथ्यू ने दुनिया को बहुत खुशी दी है। आप सभी उनके लिए बहुत मायने रखते हैं और हम आपके इस प्यार की सराहना करते हैं।'
Kartik Aaryan: अनीस बज्मी के साथ अगली फिल्म के लिए हाथ मिलाने को तैयार कार्तिक आर्यन! पोस्ट साझा कर दिया संकेत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed