फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Trailer release of 'Ittu Si Baat' is full of romance and comedy

Ittu Si Baat Trailer Release: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'इत्तू सी बात' का ट्रेलर, जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

Wed, 01 Jun 2022 02:28 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 01 Jun 2022 02:28 PM IST
सार

लक्ष्मण उतेकर की फिल्म इत्तू सी बात का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 'इत्तू सी बात' पहले प्यार और बेतहाशा वादों की दिल को छू लेने वाली कहानी है।

विज्ञापन
Trailer release of 'Ittu Si Baat' is full of romance and comedy
इत्तू सी बात का ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लुका छुपी और मिमी जैसी सामाजिक मुद्दों को हिट करने वाली फिल्मों के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर अपनी अगली फिल्म को लेकर तैयार हैं। लक्ष्मण उतेकर की फिल्म इत्तू सी बात का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 'इत्तू सी बात' पहले प्यार और बेतहाशा वादों की दिल को छू लेने वाली कहानी है। फिल्म बिट्टू (भूपेन्द्र जादावत) की कहानी बताती है। बिट्टू छोटे शहर का साधारण सा लड़का है। सपना (गायत्री भरद्वाज) बिट्टू का बचपन का क्रश है। सपना एक ऐसी लड़की जो चाहती है कि उसका बॉयफ्रेंड उसे आईफोन गिफ्ट करे। 

विज्ञापन

बिट्टू सपना के दिल में जगह बनाने के लिए उसे आईफोन गिफ्ट करने की ठान लेता है। आईफोन के लिए 1 लाख 31 हजार 900 रुपये चाहिए होते हैं। अब बिट्टू पैसा इकट्ठा करने के लिए तमाम पैंतरे अपनाता है। जाहिर है कि जब फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार लग रहा है, तो फिल्म भी शानदार ही होगी। भूपेंद्र जादावत और गायत्री भारद्वाज स्टारर ये फिल्म आपको अपने पहले प्यार के दिनों में वापस ले जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Trailer release of 'Ittu Si Baat' is full of romance and comedy
इत्तू सी बात का ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की शूटिंग वाराणसी की गलियों में की गई है। इसके ट्रेलर में आपको ठेठ देसीपन नजर आएगा। फिल्म के डायलॉग भी एकदम देसी अंदाज में हैं। कुल मिलाकर इसे देखने के बाद आपको पूरी देसीपन वाली फीलिंग आएगी। म्यूजिक की बात करें तो फिल्म के गानों  में अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल, जुबिन नौटियाल, असीस कौर, और टोनी कक्कड़ जैसे सिंगर ने अपनी आवाज दी है। इसका म्यूजिक संगीत के उस्ताद विशाल मिश्रा ने दिया है।


विज्ञापन

अपनी फिल्म को लेकर कठपुतली क्रिएशंस के संस्थापक, लक्ष्मण उतेकर कहते हैं, मैं हमेशा से इस इंडस्ट्री में युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देना चाहता था और इत्तू सी बात इसके लिए परफेक्ट है। ये एक अच्छी प्रेम कहानी है, जो आपको पुराने रोमांस दिनों में वापस ले जाएगी। बता दें कि ये फिल्म 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed