नवाजुद्दीन सिद्दीकी बने माउंटमैन, तोडे़ंगे पहाड़ की अकड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म 'मांझी ए माउंटेन मैन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। नवाजुद्दीन फिल्म में दशरथ मांझी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म बिहार के गया जिले के एक गांव गैहलोर के दशरथ मांझी की जिंदगी पर ही आधारित है।
दशरथ मांझी ने गांव में मेडिकल की खराब व्यवस्था को दूर करने के लिए अकेले ही पहाड़ से रास्ता बना दिया था। जिसके बाद दशरथ मांझी माउंटेन मैन के नाम से मशहूर हो गए। इसीलिए उनको आज भी याद किया जाता है।
केतन मेहता ने इस फिल्म को निर्देशित किया है। इस फिल्म की 85 फीसदी शूटिंग गेहलौर और आस पास के क्षेत्रों में हुई है। शेष हिस्सा बनारस और दिल्ली में फिल्माया गया है।
पत्नी की मौत से दिल टूटा तो तोड़ दिया पहाड़
नवाजुद्दीन फिल्म में दशरथ का किरदार निभा रहे हैं जिसकी पत्नी को समय पर इलाज ना मिलने से मौत हो जाता है और फिर दशरथ पहाड़ तोड़ कर रास्ता बनाते हैं। नवाजुद्दीन ने कहा कि यह फिल्म उनके दिल के काफी करीब है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी दशरथ मांझी और राधिका आप्टे ने उनकी पत्नी फगुनी देवी का किरदार निभाया है।
ट्रेलर में दिखाया गया है किस तरह दशरथ मांझी की पत्नी की मौत हो जाती है और उसके बाद मांझी पहाड़ को तोड़कर उसमें से रास्ता बनाने का निर्णय करता है। फिल्म का ट्रेलर काफी भावुक और आपको फिल्म देखने पर मजबूर कर देने वाला है।
गौरतलब है कि दशरथ मांझी आमिर खान के शो सत्यमेव जयते से सुर्खियों में आए थे। फिल्म 21 अगस्त 2015 को रिलीज होगी।
पूरा ट्रेलर देखें---