फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tragic: Kannada RJ Rachna dies of heart attack at the age of 39 years

दुखद: कन्नड़ आरजे रचना का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 39 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Tue, 22 Feb 2022 11:23 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 22 Feb 2022 11:23 PM IST
सार

 39 वर्षीय रचना का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। जानकारी के मुताबिक जेपी नगर के अपने फ्लैट में रहने वालीं रचना को सीने में दर्द की शिकायत के बाद पास अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Tragic: Kannada RJ Rachna dies of heart attack at the age of 39 years
कन्नड़ आरजे रचना का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकप्रिय कन्नड़ रेडियो जॉकी रचना का मंगलवार दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। 39 वर्षीय रचना का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। जानकारी के मुताबिक जेपी नगर के अपने फ्लैट में रहने वालीं रचना को सीने में दर्द की शिकायत के बाद पास अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं आरजे के अचानक हुए निधन की खबर सामने आते ही सभी सदमे में हैं। कन्नड़ टीवी जगत के कई कलाकारों ने युवा आरजे के निधन पर शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन

 

आरजे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अभिनेत्री श्वेता चैंगप्पा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, वह मेरी पसंदीदा आरजे में से एक थीं। बहुत समझदार, भाषा पर उनकी पकड़ बेहद अच्छी थी। मैं पहले कभी उनसे व्यक्तिगत रूप से नहीं मिली। निराश महसूस कर रही हूं, क्योंकि मुझे अब उनसे कभी मिलने का मौका नहीं मिलेगा। मुझे यह जानकर बेहद दुख हुआ कि वह अब नहीं रहीं।

विज्ञापन

Tragic: Kannada RJ Rachna dies of heart attack at the age of 39 years
कन्नड़ आरजे रचना का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, रचना के साथी आरजे और डांसिंग स्टार सीजन 1 के प्रतियोगी आरजे प्रदीप ने भी अपनी दोस्त के अचानक हुए निधन पर शोक व्यक्त किया है। इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए प्रदीप ने लिखा, आपकी आत्मा को शांति मिले आरजे रचना। वह निश्चित रूप से नम्मा बेंगलुरू की सबसे अच्छी जॉकी में से एक थीं। इस छोटी उम्र में दिल का दौरा, यह क्या हो रहा है?

Tragic: Kannada RJ Rachna dies of heart attack at the age of 39 years
कन्नड़ आरजे रचना का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा पूर्व आरजे और अभिनेत्री सुजाता अक्षय ने भी रचना के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, विश्वास नहीं हो रहा है। ओम शांति। हमारी दोस्ती हमेशा याद रहेगी। इसके अलावा कन्नड़ इंडस्ट्री से जुड़े अन्य कई कलाकारों ने भी आरजे रचना के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed