फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   top 10 rich actress

ये रहीं बॉलीवुड की 10 सबसे रईस हीरोइनें

Sat, 29 Mar 2014 02:19 PM IST
Updated Sat, 29 Mar 2014 02:19 PM IST
विज्ञापन
top 10 rich actress

बॉलीवुड की युवा हीरोइनों की कमाई जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। ये न सिर्फ फिल्मों से बल्कि जबर्दस्त ब्रांड मार्केटिंग के चलते शानदार कमाई कर रही हैं।

विज्ञापन


कुछ की रनिंग कमाई तो 80 करोड़ के आसपास है। कुछ एक तो प्रॉड्यूसर भी बन गई हैं। जानिए इनकी कमाई की पूरी जानकारी।

दीपिका इस रेस में सबसे आगे

top 10 rich actress

दीपिका पादुकोण ताजा तरीन सबसे अमीर नई बॉलीवुड अभिनेत्री बनी हैं। पिछले साल एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देने के बाद न सिर्फ दीपिका की फीस बढ़ी है बल्कि ढेरों ब्रांड उनको मुंहमांगी रकम दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी ने दीपिका को एक विज्ञापन के लिए 6 करोड़ की राशि दी है। इसके अलावा वह अपनी हर फिल्म के लिए 8 से 9 करोड़ की फीस ले रही हैं। दीपिका के हाथ में ढ़ेर सारे प्रोजक्ट हैं।

इन सब को मिलाकर दीपिका की वर्तमान रनिंग कमाई करीब 70 करोड़ के आसपास बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैटरीना भी कम नहीं

top 10 rich actress

दीपिका की प्रतिद्वंदी हीरोइन कैटरीना कैफ भी भला कहां पीछे रहने वाली हैं। उनकी कमाई भी कुछ कम नहीं है। पिछले साल धूम3 जैसी सबसे बड़ी हिट देने वाली कैट एक्टिंग के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट्स से शानदार कमाई कर रही हैं।

वह प्रति फिल्म 6 से 7 करोड़ की फीस ले रही हैं। कई इंटरनेशनल ब्रांड्स भी उन्होंने साइन किए हैं। कैट की रनिंग कमाई 65 करोड़ के आसपास है।

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा का भी है जलवा

top 10 rich actress

पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में भी अच्छा नाम कमा लिया है। उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ होती है तो ब्रांड की दुनिया में वह स्‍थापित हो चुकी हैं।

कृष3 और गुंडे की सफलता के बाद उनकी मार्केट वैल्यू भी बढ़ी है। प्रियंका की फीस 6 से 7 करोड़ के बीच है। उनकी रनिंग कमाई तकरीबन 40 करोड़ के करीब है।

शादी के बाद भी करीना नहीं हैं कम

top 10 rich actress

करीना कपूर शादी के बाद भी फिलहाल अपनी ब्रांड वैल्यू बरकरार रखने में कामयाब हैं। उनकी फिल्में फ्लॉप होने के बाद भी अभी दर्शकों और निर्माताओं का विश्वास उन पर कायम है।

करीना अपनी हर फिल्म के लिए 8 से 9 करोड़ ले रही हैं जो दीपिका के ही बराबर की फीस है।इसके अलावा मॉडलिंग जगत में अभी उनका सिक्का जमा हुआ है। करीना की रनिंग कमाई फिलहाल 70 से 75 करोड़ के बीच बताई जा रही है।

बिपासा बासु भी लाइन में

top 10 rich actress

बिपासा बासु भले ही फिल्मों में कम नजर आ रही हों लेकिन एक मॉडल के तौर पर उनका जादू बरकरार है। रेस2 की कामयाबी के बाद उनका हॉट लुक ब्रांड निर्माताओं को आकर्षित करने में कामयाब रहा है।

रैंप पर उनके जलवे कायम हैं। बिपासा फिल्मों के लिए अभी भी 4 से 5 करोड़ की डिमांड कर रही हैं और उनके हाथ में कुछ फिल्में आ भी चुकी हैं। बिपास की कुल रनिंग कमाई 30 करोड़ के आसपास है।

विद्या बालन की कमाई भी जानिए

top 10 rich actress

विद्या बालन ने डर्टी पिक्चर के बाद अपना रुप ऐसा बदला था कि वह हर दिल अजीज बन गई थीं। विद्या का एक्टिंग टेलेंट उनको बॉलीवुड में एक अलग ही दर्जा दिला चुका है। विद्या अपनी फीस 4 करोड़ के आसपास लेती हैं।

ब्रांड एंडोर्समेंट को मिलाकर उनकी कुल रनिंग कमाई 15 करोड़ के आसपास है।

फिल्में फ्लॉप पर अनुष्का हिट

top 10 rich actress

अनुष्का शर्मा की कई दिनों से भले ही कोई फिल्म हिट न हुई हो लेकिन कमाई के मामले में वह हिट साबित हो रही हैं। उनके हाथ में कई बड़ी फिल्मों के प्रोजेक्ट हैं तो ब्रांड एंडोर्समेंट उनकी अच्छी कमाई में मदद कर रहे हैं।

अनुष्का फिल्म के लिए 3 से 4 करोड़ की फीस ले रही हैं। अनुष्का की कुल रनिंग कमाई 20 करोड़ के आसपास है। वह तो अब प्रॉड्यूसर तक बन गई हैं।

सोनाक्षी सिन्हा भी काबिल

top 10 rich actress

सोनाक्षी सिन्हा की कई फिल्में सुपरहिट रही हैं। कईयों ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री की है और इन हिट फिल्मों ने सोनाक्षी के भाग्य का सितारा भी चमका दिया है।

सोनाक्षी अपनी फिल्म के लिए 3 से 5 करोड़ तक की फीस ले रही हैं तो ब्रांड एंडोर्समेंट में भी वह रंग जमाने लगी हैं। उनकी रनिंग कमाई 15 करोड़ के आसपास है।

हवा में उड़ने लगी कंगना

top 10 rich actress

क्वीन की अपार सफलता ने कंगना को रातोंरात सातवें आसमान पर पंहुचा दिया है। वैसे कंगना मॉडलिंग जगत में पहले से ही धूम मचाए थीं लेकिन अब तो उनकी लाटरी ही निकल पड़ी है।

वह ब्रांड्स की नई पसंदीदा हीरोइन बन गई हैं तो निर्माता उनको साइन करने के लिए फीस बढ़ाने के लिए भी तैयार हैं। कंगना ने अपनी फीस भी बढ़ाने की घोषणा कर दी है। अभी तक वह पर मूवी 3 से 4 करोड़ ले रही थीं लेकिन अब उनकी डिमांड ज्याद से ज्यादा फीस की है।

क्वीन से पहले कंगना की रनिंग कमाई 10 करोड़ के करीब थी ‌जो अब दुगनी से भी ज्यादा हो गई है।

परिणीति चोपड़ा की भी बढ़ रही कमाई

top 10 rich actress

परिणीति चोपड़ा यूथ जनरेशन की सबसे पसंदीदा हीरोइन हैं। उनकी फिल्में भी हिट हो रही हैं उनके एक्टिंग टेलेंट को देखते हुए उनका भविष्य सुनहरा बताया जा रहा है‌ जिसे निर्माता और ब्रांड्स फॉलो किए हुए हैं। परिणीति की रनिंग कमाई 12 करोड़ के आसपास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed